India vs Pakistan ODI stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और पाकिस्तान का प्रदर्शन, दोनों टीमों के आकंड़ों पर एक नजर
भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC Champions Trophy, 2025 5th Match: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुकाबला कल यानी 23 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. यह ग्रुप ए का तीसरा मुकाबला हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी में यह दूसरा मैच होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के कंधों पर हैं. IND Likely Playing XI for CT 2025 5th Match Against PAK: पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

यह मुकाबला महज पॉइंट्स टेबल के लिए ही नहीं, बल्कि गौरव और सम्मान की लड़ाई भी होगी. अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है, जबकि पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. हाल के कुछ सालों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है.

हेड टू हेड (IND vs PAK Head to Head)

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब तक 135 मुकाबला खेला गया है, जो किसी भी अन्य क्रिकेट फॉर्मेट की तुलना में सबसे अधिक हैं. टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान वनडे हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान ने अब तक 73 मैच जीते हैं, जबकि टीम इंडिया ने 57 मैचों में जीत दर्ज की है. इसके अलावा, 5 मैचों में कोई परिणाम नहीं निकला है.

सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

बता दे कि वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं. सचिन तेंदुलकर ने 69 वनडे मैच में 40.09 की औसत के साथ 2,526 रन बनाए हैं. इस दौरान सचिन तेंदुलकर का हाईएस्ट स्कोर 141 हैं. सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 5 शतक और 16 अर्धशतक भी निकले है.

इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ हैं. राहुल द्रविड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ 58 मैच में 36.51 की औसत से 1,899 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर मौजूद मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 64 मैच में 31.86 की औसत से 1,657 रन बनाए हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट पूर्व स्टार गेंदबाज अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ के नाम दर्ज हैं. दोनों दिग्गजों के नाम 54-54 विकेट है. अनिल कुंबले ने 34 मैच खेले हैं और 24.25 की औसत से ये विकेट लिए हैं. जवागल श्रीनाथ ने 36 मैच में 30.68 की औसत से ये विकेट चटकाए हैं. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर वेंकटेश प्रसाद हैं. वेंकटेश प्रसाद ने पाकिस्तान के खिलाफ 29 मैच खेले हैं और 28.90 की औसत से 43 विकेट झटके हैं.

टीम इंडिया के मौजूदा खिलाड़ियों का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

टीम इंडिया के मौजूदा खिलाड़ियों में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लिए हैं. भुवनेश्वर कुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 मैच में 14 विकेट झटके हैं. इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर सयुंक्त रूप से रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा हैं. दोनों दिग्गज गेंदबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ 10-10 विकेट लिए हैं. कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या के नाम 5-5 विकेट है. मौजूदा खिलाड़ियों में रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा 16 मैच में 720 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 13 मैच में 536 रन बनाए है.