India vs Pakistan, Manchester Rain and Weather Prediction: आज भारत-पाकिस्तान के बीच होगा मैच या बारिश डालेगी बाधा, जानें मैनचेस्टर में कैसा रहेगा मौसम

बारिश की आशंका मुख्यतया दोपहर दो बजे के बाद जताई गई है. दोपहर में 1.6 मिलीमीटर बारिश हो सकती है और यहां का अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा.

फाइल फोटो (Getty)

India vs Pakistan, ICC Cricket World Cup 2019: ब्रिटेन के औद्योगिक शहर मैनचेस्टर में रविवार को आसमान में बादलों का डेरा है. ऐसे में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच आज यहां के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में होने वाले आईसीसी विश्व कप-2019 के महामुकाबले में बारिश के धमकने की पूरी आशंका है. मैच भारतीय समयानुसार 3 बजे और स्थानीय समयानुसार 10.30 बजे शुरू होना है. ग्लोबल वेदर वेबसाइट-टाइम एंड डेट डाट काम के मुताबिक मैनचेस्टर समयानुसार सुबह 10 बजे तक तो बारिश की कोई सम्भावना नहीं है लेकिन दोपहर में बारिश हो सकती है.

वेबसाइट लिखता है कि सुबह के समय भी आसमान पर बादलों का डेरा रहेगा लेकिन बारिश नहीं होगी. 10 बजे के बाद भी बादल ज्यों का त्यों बने रहेंगे लेकिन इसके बाद शाम तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है.

बारिश की आशंका मुख्यतया दोपहर दो बजे के बाद जताई गई है. दोपहर में 1.6 मिलीमीटर बारिश हो सकती है और यहां का अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा.

मौसम की भविष्यवाणी पर यकीन करें तो मैच समय से शुरू होगा लेकिन बाद में इसमें व्यवधान पड़ने की पूरी आशंका है. मैच के रद्द होने की सम्भावना कम है लेकिन इतना जरूर है कि इसमें डर्कवर्थ लेविस नियम का प्रवेश जरूर होगा.

भारत और पाकिस्तान की टीमें विश्व कप इतिहास में सातवीं बार आमने-सामने है. इससे पहले हर बार भारत जीता है. इस मैच को लेकर लोगों में जबरदस्त उस्ताह है. 26 हजार की क्षमता वाले इस स्टेडियम के खचाखच भरे होने की सम्भावना है. इस मैच के लिए टिकट विंडो खुलने के महज कुछ घंटों में सारे टिकट बिक गए थे.

भारत ने दो बार-1983 और 2011 में विश्व कप जीता है जबकि पाकिस्तान ने 1992 में एक बार यह खिताब जीता था. 2011 में पाकिस्तान को ही हराते हुए भारत ने विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया था और फिर श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड