क्रिकेट

IND vs PAK Free Live Streaming: फ्री में टीवी-मोबाइल पर देखें भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ेगा भारी?

भारत ने पाकिस्तान को पिछले मुकाबले में पांच विकेट से हराया था. टीम इंडिया उस फॉर्म को जारी रखना चाहेगी और पाकिस्तान भी आज अपनी हार का बदला लेने के लिए मैदान पर उतरेगी. आइए जानते हैं इस मैच को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.

IND vs PAK Free Live Streaming: फ्री में टीवी-मोबाइल पर देखें भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ेगा भारी?
IND vs PAK

India vs Pakistan (IND vs Pak) Asia Cup 2022 T20 Live Streaming, Telecast:  एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें आठ दिन में दूसरी बार एक दूसरे से भिड़ेंगी. सुपर-4 राउंड में भारत और पाकिस्तान का यह पहला मैच होगा. IND vs PAK: 'भारत-पाकिस्तान का मैच युद्ध जैसा....' महामुकाबले से पहले लोगों ने की गणेश जी की पूजा

भारत ने पाकिस्तान को पिछले मुकाबले में पांच विकेट से हराया था. टीम इंडिया उस फॉर्म को जारी रखना चाहेगी और पाकिस्तान भी आज अपनी हार का बदला लेने के लिए मैदान पर उतरेगी. दुबई में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. आइए जानते हैं फैंस इस मैच को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कब खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान के मैच 4 सितंबर, रविवार को खेला जाएगा.

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

कहां देखे India vs Pakistan Match Live

इस मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स किया जाएगा. इसके अलावा फैंस एशिया कप के सभी मुकाबले डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं. मैच से जुड़ी हर जानकारी के लिए आप https://hindi.latestly.com/sports/cricket/ पर भी विजिट कर सकते हैं. पीटीवी स्पोर्ट्स पाकिस्तान में अपने दर्शकों के लिए खेल का प्रसारण करेगा, हालांकि, लाइव स्ट्रीमिंग Tapmad app पर उपलब्ध होगी और प्रशंसकों को इसका subscription लेना होगा.आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट HD पर यह मैच देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2022 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).