India vs Pakistan, Colombo Weather Update: भारत बनाम पाकिस्तान हाईवोल्टेज मुकाबले पर मंडरा रहा हैं बारिश का खतरा? ग्रुप A की टॉप पोजिशन दांव पर

इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान दोनों ने अब तक अपने शुरुआती दो मुकाबले जीते हैं और 4-4 अंक हासिल किए हैं. रिकॉर्ड की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी रहा है. टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 16 में से 13 मैच जीते हैं. रविवार को जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, उसका सुपर 8 में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है.

Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 27th Match Colombo Weather Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला कल यानी 15 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान सरकार ने पहले इस मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी लेकिन आईसीसी के साथ हुई पीसीबी की बैठक के बाद इससे यू टर्न ले लिया. टीम इंडिया और पाकिस्तान दोनों के लिए टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला अहम होगा. सुपर 8 में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IND vs PAK: संडे के महामुकाबले में बन रहा है '2007 वाला जादुई संयोग', क्या इतिहास खुद को दोहराने वाला है?

टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस की नजरें कोलंबो के आसमान पर टिकी हैं. रविवार, 15 फरवरी को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच पर बारिश का गंभीर खतरा मंडरा रहा है. बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो-प्रेशर सिस्टम मौसम को प्रभावित कर सकता है, जिससे ग्रुप A में टॉप स्थान की जंग पर असर पड़ने की आशंका है.

कोलंबो मौसम और बारिश का पूर्वानुमान

श्रीलंका मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मैच के दौरान अस्थिर मौसम अपने चरम पर रह सकता है. दिनभर 50 से 70 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ मौसम मॉडल के अनुसार पीक आवर्स में बारिश की संभावना 93 प्रतिशत तक पहुंच सकती है. सुबह हल्की धूप दिख सकती है, लेकिन दोपहर और शाम को गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है. मैच के समय लगभग 100 प्रतिशत बादल छाए रहने का अनुमान है, जिससे रोशनी और दृश्यता प्रभावित हो सकती है. भले ही आर प्रेमदासा स्टेडियम की ड्रेनेज व्यवस्था बेहतरीन मानी जाती है, लेकिन लगातार बारिश मैच को बाधित या पूरी तरह रद्द भी कर सकती है.

कोलंबो मौसम (Colombo Weather Updates Live)

टूर्नामेंट की स्थिति और ऐतिहासिक रिकॉर्ड

इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान दोनों ने अब तक अपने शुरुआती दो मुकाबले जीते हैं और 4-4 अंक हासिल किए हैं. रिकॉर्ड की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी रहा है. टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 16 में से 13 मैच जीते हैं. रविवार को जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, उसका सुपर 8 में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है. ऐसे में मौसम इस महामुकाबले का सबसे बड़ा एक्स-फैक्टर बन सकता है.

भारत-पाकिस्तान की टक्कर वैश्विक खेल जगत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली प्रतिद्वंद्विता में से एक है. लेकिन कोलंबो का मौसम इस रोमांच को फीका कर सकता है. फैंस को उम्मीद है कि बादल छंटें और मैदान पर पूरा मुकाबला देखने को मिले, क्योंकि ग्रुप A की टॉप पोजिशन दांव पर लगी है.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: दक्षिण अफ्रीका की धमाकेदार जीत से पॉइंट्स टेबल में आया भूचाल, न्यूजीलैंड की कुर्सी छिनी, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर सुपर 8 में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, एडेन मार्कराम ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

IND vs PAK Flashback Video: मेलबर्न का वो जादुई छक्का और हार के मुंह से छीनी गई जीत; क्या कोलंबो में फिर दिखेगा वैसा ही रोमांच?

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का लक्ष्य, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\