Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Asia Cup 2025 Super Fours Match 2 Live Toss And Scorecard Update: एशिया कप 2025 का सुपर 4 मुकाबला शुरू हो गया हैं. सुपर फोर का दूसरा मुकाबला आज यानी 21 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया (Team India) इस बार खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है. टीम इंडिया जहां सुपर 4 की शुरुआत बड़ी जीत से करना चाहेगा, वहीं पाकिस्तान की टीम भी खतरनाक साबित हो सकती है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई सलमान आघा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Suryakumar Yadav New Milestone: पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबले में सूर्यकुमार यादव रच सकते हैं इतिहास, ऐसा करने वाले बन जाएंगे दुनिया के 5वें बल्लेबाज!
रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला (IND vs PAK Super Fours Match 2 Live Toss Update)
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs PAK Super Fours Match 2 Playing XI Update)
India vs Pakistan, Super Fours, 14th Match (A1 v A2)#TeamIndia elected to bowl in their first game of #Super4.
📍Dubai International Cricket Stadium, Dubai#INDvPAK #AsiaCup2025 #Cricket
📷 @BCCI pic.twitter.com/GOIEx3GuKY
— General Knowledge Factory (@yuvva_bharat) September 21, 2025
टीम इंडिया (IND Playing XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.
India have opted to bowl against Pakistan 🏏#INDvPAK #AsiaCup
Pakistan (Playing XI): Saim Ayub, Sahibzada Farhan, Fakhar Zaman, Salman Agha(c), Hussain Talat, Mohammad Haris(w), Mohammad Nawaz, Faheem Ashraf, Shaheen Afridi, Haris Rauf, Abrar Ahmed
India (Playing XI):… pic.twitter.com/0lJeWcenUs
— CricketTimes.com (@CricketTimesHQ) September 21, 2025
पाकिस्तान (PAK Playing XI): सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद.
खिताब की प्रबल दावेदार टीम इंडिया को हालांकि पाकिस्तान से सतर्क रहना होगा जो उलटफेर करने में माहिर है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने पिछले रविवार को सलमान अली आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था.
हाल के प्रदर्शन की बात करें तो टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया ने 24 मुकाबले जीते हैं. इस दौरान टीम इंडिया को महज तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. यह आंकड़ा बताता है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया खिताब की दावेदार क्यों मानी जा रही है.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY