India vs PAK, CWC 2019: पाकिस्तान की हार के बाद शाहिद अफरीदी का बयान, कहा-IPL के कारण विश्व क्रिकेट में आगे बढ़ा भारत

शाहिद अफरीदी ने आईपीएल को विश्व क्रिकेट में भारत के आगे बढ़ने का कारण बताया है. भारतीय टीम ने रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए विश्व कप के मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर पाकिस्तान को 89 रनों से मात दी. इस जीत के बाद अफरीदी ने भरतीय टीम की प्रशंसा की और कहा कि आईपीएल युवा खिलाड़ियों को दबाव से जूझना सिखा रहा है.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को विश्व क्रिकेट में भारत के आगे बढ़ने का कारण बताया है. भारतीय टीम ने रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए विश्व कप के मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर पाकिस्तान को 89 रनों से मात दी. इस जीत के बाद अफरीदी ने भरतीय टीम की प्रशंसा की और कहा कि आईपीएल युवा खिलाड़ियों को दबाव से जूझना सिखा रहा है.

अफरीदी ने मैच के बाद ट्वीट किया, "आज जीत दर्ज करने पर बीसीसीआई को शुभकामनाएं. बहुत ही उच्च स्तरीय क्रिकेट खेली गई और इसका श्रेय आईपीएल को जाता है. ये न केवल प्रतिभा को खोजने और निखारने का काम करता है बल्कि युवा खिलाड़ियों को दबाव झेलना भी सिखाता है."

इससे पहले पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी बीसीसीआई की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, "भारतीय क्रिकेट ने पिछले कुछ वर्षो में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बहुत निवेश किया है और हमने पाकिस्तान में प्रथम श्रेणी क्रिकेट पर बहुत कम काम किया है." यह भी पढ़े-India vs PAK, CWC 2019: सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान पर जीत के बाद सरफराज अहमद को लताड़ा, बताया कन्फ्यूज कप्तान

अकरम ने कहा, "हम हर साल उसे बदल रहे हैं. हमारी प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अजीब कारणों के चलते कुछ पत्रकार कई वर्षो चला रहे हैं."

पाकिस्तान का भारत के खिलाफ विश्व कप में रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. 1992 से अबतक पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ विश्व कप में सात मैच खेले हैं और सभी में उसे हार का सामना करना पड़ा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Winner Prediction: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी