India vs New Zealand women's 1st T20 2019: स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 24 गेंदों में जड़ा शानदार अर्द्धशतक

भारत बनाम न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच जारी तीन मैचों की T20 सीरीज के पहले मैच में मेजबान महिला टीम द्वारा दिए गये 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय महिला टीम ने 13 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं. भारतीय पारी की शुरुआत स्मृति मंधाना और प्रिया पूनिया ने की.

स्मृति मंधाना (Photo Credit: Facebook)

India vs New Zealand women's 1st T20 2019: भारत बनाम न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच जारी तीन मैचों की T20 सीरीज के पहले मैच में मेजबान महिला टीम द्वारा दिए गये 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय महिला टीम ने 13 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं. भारतीय पारी की शुरुआत स्मृति मंधाना और प्रिया पूनिया ने की. प्रिया पूनिया जहां पांच बॉल में (4) रन बनाकर एमी सैटर्थवेट का शिकार बनी. वहीं स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 24 गेदों में अपना हाफ सेंचुरी पूरा किया.

बता दे कि यह भारत की ओर से महिला T20 में सबसे तेज अर्धशतक है. मंधाना ने 34 गेदों में सात चौके और तीन छक्के की मदद से (58) रनों की शानदार पारी खेली. जेम्मिाह रोड्रिगेज ने (39) रनों की पारी खेली. रोड्रिगेज का विकेट ली ताहूहू ने लिया. फिलहाल मैदान पर कप्तान हरमनप्रीत कौर (2) रन और डायलान हेमलता (1) रन बनाकर खेल रही हैं.

यह भी पढ़ें- हरमनप्रीत कौर ने महिला टीम की जीत का श्रेय इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी को दिया

इससे पहले आज भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. न्यूजीलैंड के लिए सोफी डेविने ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए. अपनी पारी में सोफी ने 48 गेंदों का सामना किया और छह चौकों के अलावा दो छक्के भी लगाए. सोफी डेविने के अलावा कप्तान एमी सैटर्थवर्ट ने 33 रनों की पारी खेली.

भारतीय महिला टीम के लिए अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, दीप्ती शर्मा, और राधा यादव ने एक-एक विकेट अपने नाम किए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\