क्रिकेट

India vs New Zealand Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का एक दूसरे के खिलाफ ऐसा रहा है प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

बता दें कि पुणे टेस्ट में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी सीट पक्की करने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है. फ़िलहाल पुणे टेस्ट हारने के बाद भी टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है, लेकिन अब फाइनल की रेस पहले से ज्यादा दिलचस्प हो गई है.

India vs New Zealand Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का एक दूसरे के खिलाफ ऐसा रहा है प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
IND vs NZ (Photo: @BCCI/@BLACKCAPS)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 3rd Test: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा मुकाबला 1 नवंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में सुबह साढ़े नौ बजे खेला जाएगा. दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम ने टीम इंडिया (Team India) को 113 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त भी बना ली हैं. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने नया इतिहास रच दिया हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार भारतीय सरजमीं पर कोई टेस्ट सीरीज जीती हैं. तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया अपनी लाज बचाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कंधों पर हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई टॉम लैथम (Tom Latham) कर रहे हैं. Virat Kohli Test Record In Wankhede Stadium: टेस्ट क्रिकेट में वानखेड़े स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, यहां देखें 'रन मशीन' के आकंड़ें

बता दें कि पुणे टेस्ट में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी सीट पक्की करने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है. फ़िलहाल पुणे टेस्ट हारने के बाद भी टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है, लेकिन अब फाइनल की रेस पहले से ज्यादा दिलचस्प हो गई है. अभी भी टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट और फिर ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी खेलनी है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 64 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 22 मुकाबले अपने नाम किए. जबकि 15 मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं. इनके अलावा 27 टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर पर खेलते हुए भारत ने 17 टेस्ट में जीत दर्ज की है. वहीं, 3 में हार (ड्रॉ-17) झेली है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर पर टीम इंडिया ने नहीं गंवाई है कोई सीरीज

बता दें कि टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच कुल 22 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 12 टेस्ट सीरीज जीती है और 6 सीरीज में कीवी टीम ने कब्जा जमाया है. इसके अलावा 4 सीरीज ड्रॉ रही हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर पर खेलते हुए टीम इंडिया एक भी सीरीज नहीं हारी है. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 10 टेस्ट सीरीज में हराया है. जबकि, 2 सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुई हैं.

इन भारतीय खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने बनाए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ राहुल द्रविड़ ने 28 पारियों में 63.80 की औसत से 1,659 रन बनाए हैं. राहुल द्रविड़ के अलावा सचिन तेंदुलकर ने 46.91 की औसत से 1,595 रन बनाए थे. मौजूदा टीम में विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 45.57 की औसत के साथ 936 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 15.43 की औसत से 67 विकेट लिए हैं. आर अश्विन के अलावा रविंद्र जडेजा ने 31.28 की औसत से 28 विकेट अपने नाम किए हैं.

न्यूजीलैंड के इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. ब्रेंडन मैकुलम ने 19 पारियों में 68.00 की औसत से 1,224 रन बनाए हैं. ब्रेंडन मैकुलम के अलावा ग्राहम डाउलिंग ने 22 पारियों में 42.88 की औसत से 964 रन बनाए हैं. इन दोनों के अलावा केन विलियमसन ने टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 37.86 की औसत से 871 रन बटोरे हैं. गेंदबाजी में रिचर्ड हेडली ने 24 पारियों में 22.96 की औसत से 65 विकेट लिए थे. रिचर्ड हेडली के अलावा टिम साउथी ने 21 पारियों में 52 विकेट चटकाए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2024 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).