क्रिकेट

India vs New Zealand T20 2019: ऋषभ पंत ने खेला ऐसा शॉट जिसे देखकर आप भी हो जाएंगे दंग

बता दें कि भारत ने वनडे सीरीज में 4-1 से शानदार जीत दर्ज की थी और फैन्स को उम्मीद हैं कि टीम इंडिया टी-20 सीरीज में भी जीत दर्ज करेगी. वैसे इस सीरीज के लिए भी टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है.

India vs New Zealand T20 2019: ऋषभ पंत ने खेला ऐसा शॉट जिसे देखकर आप भी हो जाएंगे दंग
विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत (Photo: Getty)

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज तो फतह कर दी है अब बारी टी-20 सीरीज की है. टीम इंडिया को बुधवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैच की सीरीज खेलनी है. पहला टी-20 मैच वेलिंग्टन में खेला जाएगा. वनडे सीरीज हारने के बाद टी-20 मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका लगा है. न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ होने वाले तीन टी-20 मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं.

बहरहाल, बुधवार को होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया ने नेट्स में जमकर प्रैक्टिस की. इस दौरान विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत ने एक ऐसा शॉट मारने की कोशिश की जिसे देखकर सभी हैरान हो गए. पंत ने तेज गेंदबाजी पर स्विच हिट लगाने की कोशिश की.

बता दें कि भारत ने वनडे सीरीज में 4-1 से शानदार जीत दर्ज की थी और फैन्स को उम्मीद हैं कि टीम इंडिया टी-20 सीरीज में भी जीत दर्ज करेगी. वैसे इस सीरीज के लिए भी टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2019 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).