India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

अब तक दोनों टीमें कुल 17 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से 9 सीरीज भारतीय टीम ने जीती हैं और 6 सीरीज न्यूजीलैंड ने अपने नाम की हैं. इस बीच 2 सीरीज ड्रॉ रही हैं. अपने देश में खेलते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सभी 7 सीरीज जीती है. दिलचस्प रूप से कीवी टीम ने 1988 में भारत में पहली बार सीरीज खेली थी और अब तक सीरीज नहीं जीती है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 1st ODI Match: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 11 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम (BCA Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो गया हैं. न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खेलते नजर आएंगे. वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 21 जनवरी से टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman GIll) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 1st ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच हमेशा कांटे की टक्कर हुई है, खासकर जब ये मुकाबले भारतीय सरजमीं पर खेले गए हों. घरेलू परिस्थितियों में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड गेंदबाजों के खिलाफ कई यादगार पारियां खेलीं हैं और लगातार बड़े रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते नजर आएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया सीधे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएगी.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन वाले भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 41 पारियों में 46.05 की औसत के साथ 1,750 रन बनाए हैं. इस दौरान सचिन तेंदुलकर के बल्ले से पांच शतक निकले हैं. विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 पारियों में 55.23 की औसत से 1,657 रन बनाए हैं. वहां, विराट कोहली ने छह शतक जड़ें हैं. गेंदबाजी में जवागल श्रीनाथ ने 30 मैचों में 20.41 की औसत से 51 विकेट लिए. वर्तमान भारतीय गेंदबाज में कुलदीप यादव ने 26.33 की औसत से 24 विकेट लिए.

टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड के इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव

न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने टीम इंडिया के खिलाफ 47.75 की औसत से 1,385 रन बनाए थे. इस दौरान रॉस टेलर के बल्ले से तीन शतकीय पारियां निकली हैं. टीम इंडिया के खिलाफ केन विलियमसन ने 44.25 की औसत से 1,239 रन, और डेरिल मिचेल ने 48.62 की औसत से 389 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में टिम साउथी ने टीम इंडिया के खिलाफ 24 पारियों में 36.23 की औसत से 38 विकेट लिए थे. काइल मिल्स ने 34.53 की औसत से 29 पारियों में 32 विकेट लिए थे.

भारत और न्यूजीलैंड वनडे हेड-टू-हेड (IND vs NZ Head to Head in ODIs)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 120 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडियाने 62 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 50 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, सात मैच का कोई परिणाम नहीं निकला और एक मैच टाई रहा है.

भारत में कोई वनडे सीरीज नहीं जीत सकी है न्यूजीलैंड

अब तक दोनों टीमें कुल 17 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से 9 सीरीज भारतीय टीम ने जीती हैं और 6 सीरीज न्यूजीलैंड ने अपने नाम की हैं. इस बीच 2 सीरीज ड्रॉ रही हैं. अपने देश में खेलते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सभी 7 सीरीज जीती है. दिलचस्प रूप से कीवी टीम ने 1988 में भारत में पहली बार सीरीज खेली थी और अब तक सीरीज नहीं जीती है.

भारतीय सरजमीं पर कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड का प्रदर्शन

टीम इंडिया का घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है. टीम इंडिया ने अपने घर में न्यूजीलैंड से कुल 41 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 31 मैचों में जीत मिली है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम को महज आठ मैचों में जीत नसीब हुई है. जबकि, दो मुकाबला रद्द हुआ है. भारत का घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत प्रतिशत 75 है, उधर, न्यूजीलैंड का जीत प्रतिशत 19 है.

भारतीय सरजमीं पर न्यूजीलैंड की टीम साल 2017 से कोई भी वनडे मैच नहीं जीत पाई है. साल 2017 में यह मैच वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इसमें न्यूजीलैंड ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी. उसके बाद से न्यूजीलैंड की टीम जीत के लिए तरस रही है. टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड ने सबसे अधिक स्कोर साल 1999 में 9 विकेट पर 349 रन बनाया था. यह मैच राजकोट में खेला गया था. भारत में न्यूजीलैंड का वनडे में सबसे कम स्कोर 79 रन है. साल 2016 में विशाखापट्टनम में यह मैच खेला गया था.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\