India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते नजर आएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया सीधे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएगी.

भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team ODI Stats: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका हैं. न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खेलते नजर आएंगे. वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 21 जनवरी से टी20 सीरीज खेली जाएगी. यह भी पढ़ें: Who Is Sakibul Gani: कौन हैं सकिबुल गनी? जिसने विजय हजारे ट्रॉफी में महज 32 गेंदों पर जड़ा ताबड़तोड़ शतक

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले होने वाली इन दोनों अहम सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन को वनडे टीम में नहीं चुना गया है. न्यूजीलैंड ने भारत दौरे के लिए एक नई और युवा टीम चुनी है. नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर को ग्रोइन इंजरी के चलते आराम दिया गया है, ताकि वह आने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह फिट रह सकें.

न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते नजर आएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया सीधे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएगी. ऐसे में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल देखते हैं.

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल (IND vs NZ ODI Series 2026 Schedule)

11 जनवरी : पहला वनडे मैच : बड़ोदरा (1:30 PM)

14 जनवरी : दूसरा वनडे मैच : राजकोट (1:30 PM)

18 जनवरी : तीसरा वनडे मैच : इंदौर (1:30 PM).

 

भारत और न्यूजीलैंड वनडे हेड-टू-हेड (IND vs NZ Head to Head in ODIs)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 120 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडियाने 62 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 50 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, सात मैच का कोई परिणाम नहीं निकला और एक मैच टाई रहा है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

बीसीसीआई ने अभी इस द्विपक्षीय वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान अभी तक नहीं किया है, जबकि टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा हो गई है. यही टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी चुनी गई है.

काइल जैमीसन की हुई टीम में वापसी

टीम इंडिया के दौरे के लिए न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं ने जेडेन लेनोक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, बेवन जैकब्स और टिम रॉबिन्सन के साथ-साथ माइकल रे पर भी भरोसा जताया है. काइल जैमीसन चोट से ठीक होने के बाद दोनों सीरीज में खेलते नजर आएंगे, जबकि मार्क चैपमैन और मैट हेनरी टी20 टीम में नजर आएंगे. जेकब डफी, रचिन रविंद्र, विलियमसन, विल ओरुके और ब्लेयर टिकनर जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है.

न्यूजीलैंड की वनडे टीम: निक केली, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कोनवे, जैक फाउल्केस, मिच हेय, काइल जैमिसन, जेडन लेन्नॉक्स, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, और विल यंग.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड Live

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Toss Update And Live Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड