India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीमें अब तक अजेय रही हैं और अपने-अपने ग्रुप मैच जीत चुकी हैं. टीम इंडिया ने पहले बांग्लादेश फिर पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की है, जबकि न्यूज़ीलैंड ने भी इन्हीं टीमों के खिलाफ जीत हासिल की है. टीम इंडिया के पास रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे घातक बल्लेबाज हैं.

भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Champions Trophy, 2025 12th Match ODI Stats: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 12वां मुकाबला कल यानी 2 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. यह ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी में यह तीसरा मैच होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. ये दोनों ही टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. अब आखिरी ग्रुप मैच खेलेंगी. IND vs NZ, ICC Champions Trophy 2025 Mini Battle: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम न्यूज़ीलैंड महाजंग का मिनी बैटल्स जो बदल तय करेगा मैच का रुख, जानिए कौन किस पर होगा हावी?

इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीमें अब तक अजेय रही हैं और अपने-अपने ग्रुप मैच जीत चुकी हैं. टीम इंडिया ने पहले बांग्लादेश फिर पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की है, जबकि न्यूज़ीलैंड ने भी इन्हीं टीमों के खिलाफ जीत हासिल की है. टीम इंडिया के पास रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे घातक बल्लेबाज हैं.

गेंदबाजी डिपार्टमेंट में मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव से टीम को काफी उम्मीदें हैं. दूसरी ओर, न्यूज़ीलैंड के पास टॉम लैथम, रचिन रविंद्र और विल यंग जैसे दिग्गज बल्लेबाज हैं. गेंदबाजी में मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने अच्छी गेंदबाजी की है.

दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम इंडिया ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था. दूसरे मैच में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी. न्यूजीलैंड ने भी पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराया है. चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच सिर्फ एक बार आमना-सामना हुआ है.

यह मुकाबला तय करेगा कि सेमीफाइनल मुकाबला किन टीमों के बीच खेला जाएगा. अगर टीम इंडिया ने यह मुकाबला अपने नाम किया तो उसका सामना ग्रुप बी की नंबर 2 टीम से होगा जबकि हारने पर उसे टॉप टीम से भिड़ना होगा. टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के 4-4 अंक हैं लेकिन अच्छी नेट रन रेट के चलते न्यूजीलैंड ग्रुप ए की अंक तालिका में टॉप पर है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (ODI Head To Head)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला साल 1975 में खेला गया था. दोनों के बीच अब तक 118 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया को 60 मुकाबलों में जीत मिली है. न्यूजीलैंड की टीम ने 50 मैच अपने नाम किए हैं. 1 मैच टाई रहा है और 7 मुकाबलों में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार दुबई क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों का आमना सामना होगा.

न्यूट्रल वेन्यू पर हेड टू हेड रिकॉर्ड

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 2 मार्च को होने वाला मैच न्यूट्रल वेन्यू (दुबई) पर खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमें 31 बार न्यूट्रल वेन्यू पर आमने सामने खेल चुकी है. इस दौरान न्यूजीलैंड का पड़ला भारी रहा है. न्यूजीलैंड ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, 15 बार टीम इंडिया जीती है.

पिछले 10 मैचों के आंकड़े देखें तो टीम इंडिया काफी आगे नजर आती है. पिछले 10 मैचों में 5 बार टीम इंडिया और 3 बार न्यूजीलैंड जीती है, 2 बेनतीजा रहे. हालांकि इसमें सभी मैच टीम इंडिया अपने होम ग्राउंड पर जीती थी.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के टॉप रन स्कोरर बल्लेबाज और टॉप विकेट टेकर गेंदबाज

न्यूजीलैंड के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टॉम लैथम इस समय टॉप रन स्कोरर है. टॉम लैथम ने 2 मैचों में कुल 173 रन बनाए हैं. टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल के नाम सबसे ज्यादा रन हैं. गिल ने 2 मैचों में 147 रन बनाए हैं. टॉप विकेट टेकर की बात करें तो मोहम्मद शमी 2 मैचों में 5 विकेट के साथ टीम इंडिया के लिए टॉप विकेट टेकर हैं. मोहम्मद शमी ने सभी 5 विकेट बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में लिए थे. न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल टॉप विकेट टेकर हैं. माइकल ब्रेसवेल ने भी 2 मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं.

Share Now

Tags

2025 Champions Trophy 2025 ICC Champions Trophy 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी Champions Trophy Champions Trophy 2025 ICC Champions Trophy ICC Champions Trophy 2025 IND vs NZ Ind vs Nz Live Score IND vs NZ Live Scorecard ind vs nz live streaming IND vs NZ Live Streaming In India IND vs NZ Score India INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Live Streaming India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Score India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Scorecard INDIA VS NEW ZEALAND India vs New Zealand Live Streaming India vs New Zealand Live Streaming In India Mitchell Santner New Zealand new zealand national cricket team Rohit Sharma Virat Kohli आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत भारत बनाम न्यूजीलैंड भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मिशेल सैंटनर रोहित शर्मा विराट कोहली

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\