India vs New Zealand, ICC Champions Trophy 2025 Final Key Players To Watch Out: कल टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 32 वनडे मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए हैं. इस दौरान दोनों टीमें बराबर स्थिति में हैं. टीम इंडिया ने 16 मुकाबले अपने नाम किए और इतने ही मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच भी न्यूट्रल वेन्यू पर हो खेला जाना है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Champions Trophy 2025 Finals: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का फाइनल मुकाबला कल यानी 9 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेलने के लिए तैयार है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. अक्सर आईसीसी टूर्नामेंट्स में घातक बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) टीम इंडिया के तारणहार साबित होते रहे हैं और इस बार भी उन्होंने गजब की लय पकड़ी हुई है. Shubman Gill Stats In Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी में कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, न्यूजीलैंड के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा; सलामी बल्लेबाज के आकंड़ों पर एक नजर

इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अब तक अजेय रही हैं. टीम इंडिया ने पहले बांग्लादेश फिर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की है. वहीं, सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की हैं. जबकि न्यूज़ीलैंड ने भी बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की है. हालांकि, टीम इंडिया के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की करारी शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची हैं. टीम इंडिया और न्यूजीलैंड दोनों टीमें एक ही ग्रुप में थी.

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जाएगा, जो न्यूट्रल वेन्यू है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की चार पारियों में विराट कोहली अब तक 217 रन बनाए हैं. अब सबकी नजरें चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल पर जा टिकी हैं, जिसमें विराट कोहली एक बार फिर बड़ी पारी खेल टीम इंडिया को चैंपियन बनाना चाहेंगे. इस बड़े मैच में भी कोहली से धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी.

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ Head To Head In ODI)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला साल 1975 में खेला गया था. दोनों के बीच अब तक 119 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया को 61 मुकाबलों में जीत मिली है. न्यूजीलैंड की टीम ने 50 मैच अपने नाम किए हैं. 1 मैच टाई रहा है और 7 मुकाबलों में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में दूसरी बार दुबई क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों का आमना सामना होगा.

न्यूट्रल वेन्यू पर टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे इंटरनेशनल मुकाबले के आंकड़े

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 32 वनडे मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए हैं. इस दौरान दोनों टीमें बराबर स्थिति में हैं. टीम इंडिया ने 16 मुकाबले अपने नाम किए और इतने ही मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच भी न्यूट्रल वेन्यू पर हो खेला जाना है.

पिछले 10 मैचों के आंकड़े देखें तो टीम इंडिया काफी आगे नजर आती है. पिछले 10 मैचों में 6 बार टीम इंडिया और 3 बार न्यूजीलैंड जीती है, एक बेनतीजा रहे. हालांकि इसमें सभी मैच टीम इंडिया अपने होम ग्राउंड पर जीती थी.

इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

ग्लेन फिलिप्स: न्यूजीलैंड के घातक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने पिछले 7 मैचों में 33.83 की औसत और 120.11 की आक्रामक स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाए हैं. ग्लेन फिलिप्स की आक्रामक बल्लेबाजी मिडिल ऑर्डर में टीम को गति प्रदान करती है.

डैरिल मिचेल: न्यूज़ीलैंड के स्टार बल्लेबाज डैरिल मिचेल ने पिछले 7 मैचों में 50 की औसत और 95.1 की स्ट्राइक रेट के साथ 412 रन बनाए हैं. इस मुकाबले में डैरिल मिचेल अपने बल्ले से कोहराम मचा सकते हैं.

मिशेल सैंटनर: न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने पिछले 7 मैचों में 5.17 की इकॉनमी से 5 विकेट चटकाए हैं. हालांकि मिशेल सैंटनर का स्ट्राइक रेट 78 है. इस मुकाबले में मिशेल सैंटनर पर सबकी निगाहें होंगी.

शुभमन गिल: टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल अच्छे लय में नजर आ रहे हैं. शुभमन गिल ने पिछले सात मैचों में 69.5 की जबरदस्त औसत और 88.34 की स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए हैं.

रोहित शर्मा: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 7 मैचों में 320 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा 45.71 की औसत और 130.08 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. अगर रोहित शर्मा अपने चिर-परिचित अंदाज में खेलते हैं, तो टीम इंडिया को बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिलेगी.

अक्षर पटेल: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने पिछले नौ मैचों में 4.32 की इकॉनमी से 10 विकेट झटके हैं. अक्षर पटेल की किफायती गेंदबाजी टीम इंडिया को बीच के ओवरों में मजबूती देती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती.

न्यूजीलैंड: विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमिसन और विल ओरौर्के.

Share Now

Tags

-Dubai 2025 ICC Champions Trophy Final 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल Dubai International Stadium Dubai International Stadium Pitch Report Dubai Pitch Report Dubai Weather Dubai Weather Report Dubai weather update ICC Champions Trophy 2025 ICC Champions Trophy 2025 Final INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Live Score India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Live Scorecard India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Score India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Scorecard INDIA VS NEW ZEALAND India vs New Zealand Live Score India vs New Zealand Live Scorecard India vs New Zealand Live Streaming India vs New Zealand Live Streaming In India India vs New Zealand Pitch Report India vs New Zealand Score India vs New Zealand Score Update India vs New Zealand Scorecard new zealand national cricket team Rohit Sharma Team India Team India vs New Zealand Virat Kohli Virat Kohli Record in ICC Finals आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टीम इंडिया टीम भारत बनाम न्यूजीलैंड दुबई दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम दुबई पिच रिपोर्ट दुबई मौसम दुबई मौसम अपडेट दुबई मौसम रिपोर्ट न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत बनाम न्यूजीलैंड भारत बनाम न्यूजीलैंड पिच रिपोर्ट भारत बनाम न्यूजीलैंड भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन भारत बनाम न्यूजीलैंड स्कोरकार्ड भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा विराट कोहली

\