India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Champions Trophy, 2025 12th Match: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 12वां मुकाबला आज यानी 2 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. यह ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी में यह तीसरा मैच होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. ये दोनों ही टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. अब आखिरी ग्रुप मैच खेलेंगी. India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीमें अब तक अजेय रही हैं और अपने-अपने ग्रुप मैच जीत चुकी हैं. टीम इंडिया ने पहले बांग्लादेश फिर पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की है, जबकि न्यूज़ीलैंड ने भी इन्हीं टीमों के खिलाफ जीत हासिल की है.
टीम इंडिया के पास रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे घातक बल्लेबाज हैं. गेंदबाजी डिपार्टमेंट में मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव से टीम को काफी उम्मीदें हैं. दूसरी ओर, न्यूज़ीलैंड के पास टॉम लैथम, रचिन रविंद्र और विल यंग जैसे दिग्गज बल्लेबाज हैं. गेंदबाजी में मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने अच्छी गेंदबाजी की है.
दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम इंडिया ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था. दूसरे मैच में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी. न्यूजीलैंड ने भी पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराया है. चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच सिर्फ एक बार आमना-सामना हुआ है.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (ODI Head To Head)
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला साल 1975 में खेला गया था. दोनों के बीच अब तक 118 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया को 60 मुकाबलों में जीत मिली है. न्यूजीलैंड की टीम ने 50 मैच अपने नाम किए हैं. 1 मैच टाई रहा है और 7 मुकाबलों में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार दुबई क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों का आमना सामना होगा.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (IND vs NZ Match Winner Prediction)
बता दें कि इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह मुकाबला दुबई में खेला जाना हैं इसलिए न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर टीम इंडिया की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 12वां मुकाबला जीत सकती हैं.
टीम इंडिया की जीत की संभावना: 51%
न्यूजीलैंड की जीत की संभावना: 49%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव.
न्यूजीलैंड: विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ'रूर्के.











QuickLY