IND vs NZ 4th T20 Match 2020: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा मैच आज, जानें वेलिंग्टन में कैसा रहा हैं भारत का रिकॉर्ड

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की T20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज वेलिंग्टन के स्कॉय स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने इस मैदान में अबतक दो मैच खेले हैं, और दोनों ही मैचों में टीम को हार मिली है. टीम इंडिया ने पहली बार इस मैदान पर 27 फरवरी 2009 को अपना पहला मैच खेला था.

स्कॉय स्टेडियम (Photo Credits: wikimedia commons)

India vs New Zealand 4th T20 Match 2020: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की T20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज वेलिंग्टन (Wellington) के स्कॉय स्टेडियम (Sky Stadium) में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने इस मैदान में अबतक दो मैच खेले हैं, और दोनों ही मैचों में टीम को हार मिली है. टीम इंडिया ने पहली बार इस मैदान पर 27 फरवरी 2009 को अपना पहला मैच खेला था. इस मैच में मेजबान टीम न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया था, वहीं दूसरी बार भारत इस मैदान पर 6 फरवरी 2019 को उतरा था. इस मैच में कीवी टीम ने 80 रन से मेहमान टीम को मात दी थी.

वेलिंग्टन में अबतक कुल 12 T20 मैच खेले गए हैं. इस दौरान पर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को सात बार सफलता मिली है, वहीं पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को पांच बार सफलता मिली है. इस मैदान पर पहली पारी में औसत स्कोर 160 और दूसरी पारी में औसत स्कोर 133 रन है. वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 14 T20 मैच खेले गए हैं जिसमें कीवी टीम को आठ और भारतीय टीम को छह बार सफलता मिली है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया ने अब तक आठ T20 खेले हैं, जिसमें चार बार सफलता मिली है.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd T20 Match 2020: राहुल के तूफान में न्यूजीलैंड के साथ-साथ ढहे कई बड़े रिकॉर्ड, ईश सोढ़ी ने भी किया कमाल, पढ़े इस मैच में और किसने किया धमाल

बता दें कि भारतीय टीम इस सीरीज में 3-0 से आगे चल रही है. विराट सेना ने इस सीरीज के तीसरे मुकाबले में मेजबान टीम न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में मात देते हुए इस सीरीज पर अपना कब्जा जमाया था. भारतीय टीम के लिए सुपर ओवर में न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 18 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने विजयी छक्का लगाया था.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड