IND vs NZ 2nd Test Match 2020 Day 2: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वधिक रन बनाने के मामले में स्टीव स्मिथ को छोड़ा पीछे, डेविड वार्नर से रह गए महज कुछ रन दूर

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दो रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है.

विराट कोहली और स्टीव स्मिथ (Photo Credits: Getty Images)

India vs New Zealand 2nd Test Match Day 2: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल स्टेडियम (Hagley Oval Stadium) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने दो रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को पीछे छोड़ दिया है. जी हां बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ के नाम फिलहाल 7227 रन है, वहीं विराट कोहली के नाम अब 7240 रन हो गए हैं.

विराट कोहली के पास मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) को भी टेस्ट क्रिकेट में पीछे छोड़ने का मौका था, हालांकि वह महज पांच रनों से चूक गए. डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अबतक 84 टेस्ट मैच खेलते हुए 155 इनिंग्स में 7244 रन बनाए हैं. वॉर्नर ने इस दौरान 24 शतक और 30 अर्धशतक लगाए हैं. वॉर्नर का टेस्ट क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 335 रन है.

बात करें स्टीव स्मिथ के बारे में तो उन्होंने अपनी टीम के लिए अबतक 73 टेस्ट मैच खेलते हुए 131 इनिंग्स में 7227 रन बनाए हैं. स्मिथ ने इस दौरान 26 शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं. स्मिथ का टेस्ट क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 239 रन है.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd Test Match 2020 Day 2: क्राइस्टचर्च में रविंद्र जडेजा ने पकड़ा ऐतिहासिक कैच, वीडियो देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

विराट कोहली ने अबतक भारत के लिए 86 टेस्ट मैच खेलते हुए 145 इनिंग्स में 7240 रन बनाए हैं. कोहली ने इस दौरान देश के लिए 27 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में कोहली का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 254 रन है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने रखा 253 रनों का टारगेट, वेदांत त्रिवेदी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Pitch Report: लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\