IND vs NZ 2nd Test Match 2020 Day 2: भारतीय गेदबाजों की शानदार गेंदबाजी, कीवी टीम 235 रनों पर हुई ऑल आउट

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय गेदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कीवी टीम को 235 रनों पर समेट दिया. टीम के लिए मोहम्मद शमी ने 23.1 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 81 रन खर्च कर सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की.

भारतीय टीम (Photo Credits: Twitter/ICC)

India vs New Zealand 2nd Test Match Day 2: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल स्टेडियम (Hagley Oval Stadium) में जारी दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय गेदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कीवी टीम को 235 रनों पर समेट दिया. टीम के लिए मोहम्मद शमी ने 23.1 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 81 रन खर्च कर सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. शमी के अलावा टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने 62 रन खर्च कर तीन, रवींद्र जडेजा ने दो और उमेश यादव ने एक सफलता प्राप्त की.

कीवी टीम के लिए सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम ने पहली पारी में 122 गेदों का सामना करते हुए पांच चौके की मदद से 52 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. लाथम के अलावा टीम के लिए टॉम ब्लंडल ने 77 गेंद में चार चौके की मदद से 30, कप्तान केन विलियमसन ने आठ गेंद में तीन, रॉस टेलर ने 37 गेंद में एक चौका की मदद से 15, हेनरी निकोल्स ने 27 गेंद में एक चौका की मदद से 14, विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग 16 गेंद में शून्य, कोलीन डी ग्रांडहोम 44 गेंद में चार चौके की मदद से 26, टिम साउथी दो गेंद में शून्य, काइल जैमिसन 63 गेंद में सात चौके की मदद से 49, नील वेग्नर 41 गेंद में तीन चौके की मदद से 21 और ट्रेंट बोल्ट ने दो गेंद में नाबाद एक रन बनाए.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd Test Match 2020 Day 1: भारत को ऑल आउट करने के बाद कीवी टीम ने पहले दिन बनाए 63/0

बता दें कि हेगले ओवल स्टेडियम में शनिवार को भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 242 रन बनाए थे. टीम को इस आधार पर पहली में सात रन की बढ़त मिली है. टीम के लिए पहली पारी में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, मध्यक्रम में चेतेश्वर पुजारा और निचले क्रम में हनुमा विहारी ने शानदार अर्धशतक लगाया था, कीवी टीम के लिए पहली पारी में काइल जैमिसन ने पांच विकेट चटकाए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Toss Winner Prediction: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\