India vs New Zealand 2nd Test 2024 Day 2 Stumps Scorecard: दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म, टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ी, न्यूजीलैंड ने बनाए 198 रन; यहां देखें दूसरे दिन का स्कोरकार्ड
इससे पहले दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 32 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 79.1 ओवरों में महज 259 रन बनाकर सिमट गई.
Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 2nd Test 2024 Day 1 Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 24 अक्टूबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे (Pune) के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में खेला जा रहा है. पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम ने टीम इंडिया (Team India) को आठ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने 1-0 से सीरीज में बढ़त भी बना ली हैं. अब टीम इंडिया दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी. IND vs NZ 2nd Test 2024 Day 2 Live Score Update: दूसरी पारी में न्यूज़ीलैंड को लगा 5वां झटका, वाशिंगटन सुंदर ने टॉम लैथम को बनाया अपना चौथा शिकार
इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कंधों पर हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई टॉम लैथम (Tom Latham) कर रहे हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में टीम इंडिया ने 11 ओवर में एक विकेट खोकर 16 रन बना लिए थे. दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया हैं.
यहां देखें दूसरे दिन का स्कोरकार्ड:
New Zealand can sense a historic series win after a near perfect day's cricket in Pune. Can India save their streak?#INDvNZ #India #NewZealand pic.twitter.com/BuZ32KhFdv
— Circle of Cricket (@circleofcricket) October 25, 2024
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की टीम ने 53 ओवरों में पांच विकेट खोकर 198 रन बना लिए हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने 301 रनों की विशाल बढ़त बना ली हैं. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज अच्छा नहीं रहा और महज 36 रन पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान टॉम लैथम ने सबसे ज्यादा 86 रनों की शानदार पारी खेली. टॉम ब्लंडेल नाबाद 30 रन और ग्लेन फिलिप्स नाबाद 9 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम इंडिया की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा चार विकेट किए.
इससे पहले दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 32 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 79.1 ओवरों में महज 259 रन बनाकर सिमट गई.
न्यूजीलैंड की तरफ से डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए. डेवोन कॉनवे के अलावा रचिन रवींद्र ने 65 रन बनाए. टीम इंडिया को आर अश्विन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा सात विकेट अपने नाम किए. वॉशिंगटन सुंदर के अलावा आर अश्विन ने तीन विकेट चटकाए.
जवाब में पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 45.3 ओवर में 156 रन पर सिमट गई है. जिसमे टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक रवीन्द्र जडेजा (38) रन बनाए. वही, शुभमन गिल और यशस्वी जयसवाल 30-30 रन बनाए हैं. ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर 18-18 रन जोड़े है. न्यूज़ीलैंड के लिए मिशेल सेंटनर 7 विकेट लेकर टीम इंडिया की कमर तोड़ दी हैं. उनके अलावा ग्लेन फिलिप 2 और टिम सऊदी 1 विकेट चटकाएं हैं. इसके साथ ही न्यूज़ीलैंड ने 103 रन की बढ़त हासिल कर ली थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2024 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

