क्रिकेट

India vs New Zealand 2nd Test 2024 Day 2 Preview: भारतीय बल्लेबाज बनाएंगे मैच में पकड़ या न्यूजीलैंड के गेंदबाज एक बार फिर दिखाएंगे अपना जलवा, जानें दूसरे दिन के खेल से पहले पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में टीम इंडिया ने 11 ओवर में एक विकेट खोकर 16 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया अभी भी 243 रन पीछे हैं. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल नाबाद छह रन और शुभमन गिल नाबाद 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी को एक विकेट मिला हैं.

India vs New Zealand 2nd Test 2024 Day 2 Preview: भारतीय बल्लेबाज बनाएंगे मैच में पकड़ या न्यूजीलैंड के गेंदबाज एक बार फिर दिखाएंगे अपना जलवा, जानें दूसरे दिन के खेल से पहले पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
IND vs NZ (Photo: BCCI)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 2nd Test 2024 Day 2 Preview: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) के दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन कल यानी 25 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे (Pune) के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा. पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम ने टीम इंडिया (Team India) को आठ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने 1-0 से सीरीज में बढ़त भी बना ली हैं. अब टीम इंडिया दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कंधों पर हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई टॉम लैथम (Tom Latham) कर रहे हैं. India vs New Zealand, 2nd Test: पुणे में वाशिंगटन सुंदर ने बनाया अनोखा कीर्तिमान, अब तक महज चार गेंदबाजों ने टीम इंडिया के लिए ऐसा कारनामा

पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में टीम इंडिया ने 11 ओवर में एक विकेट खोकर 16 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया अभी भी 243 रन पीछे हैं. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल नाबाद छह रन और शुभमन गिल नाबाद 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी को एक विकेट मिला हैं.

दूसरे दिन की पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिल सकती हैं. ये पिच काली मिट्टी से तैयार कराई गई है. इस पिच पर घास बिल्कुल नहीं होगी. इस पिच पर न सिर्फ गेंद ज्यादा टर्न होगी, बल्कि उछाल भी कम मिलेगी. यानी ऐसी पिच जिसमें स्पिनर अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को नचा सकते हैं. नीची और धीमी टर्निंग परिस्थितियों को देखते हुए, भारत के स्पिनर ज़्यादा प्रभावी होने की संभावना है. ऐसी स्थिति में, भारत एक बार फिर तीन स्पिनरों को चुन सकता है, हालांकि धीमे गेंदबाजों का विकल्प पहले टेस्ट से अलग हो सकता है.

दूसरे दिन के मौसम का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पुणे बारिश की संभावना नहीं है. ऐसे में यह मैच पूरा खेला जाएगा. गर्मी भी रहेगी. मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं जताई गई हैं. गर्मी हालांकि वक्त के साथ बढ़ती जाएगी और दोपहर के वक्त तापमान अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा. थोड़ी बहुत बूंदा बांदी अप्रत्याशित रूप से हो गई तो उससे मैच पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

टेस्ट क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड बनाम भारत हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स (IND vs NZ Head To Head): टीम इंडिया और न्यूजीलैंड ने एक दूसरे के खिलाफ 63 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 22 टेस्ट मैच अपने नाम किए. दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड ने 14 जीते हैं. 27 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं, लेकिन हाल ही में टेस्ट मैचों के नतीजे सामने आए हैं. इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि इस सीरीज के सभी बचे दो मैचों में नतीजा निकलेगा. भारत में, न्यूजीलैंड ने सिर्फ तीन टेस्ट मैच जीते हैं.. भारत ने दोनों पक्षों के बीच घरेलू मैदान पर खेले गए 37 में से 17 टेस्ट जीते हैं जबकि 17 टेस्ट ड्रॉ भी हुए हैं.

न्यूज़ीलैंड बनाम भारत पहले टेस्ट 2024 में प्रमुख खिलाड़ी (Key Players): शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रचिन रवीन्द्र, टिम साउदी, अजाज पटेल, मिशेल सैंटनर ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है.

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड पहले टेस्ट 2024 में मिनी-बैटल (Mini Battle): टीम इंडिया और न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन कई मिनी बैटल देखने को मिल सकता है. शुभमन गिल बनाम टिम साउदी एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसका प्रशंसक उत्सुकता से इंतजार कर रहे होंगे, विराट कोहली और मिशेल सैंटनर के बीच की लड़ाई भी होगी. ये दोनों मिनी मुकाबले मैच का नतीजा तय कर सकते हैं. इसके अलावा ऋषभ पंत और अजाज पटेल के बीच भी अलग जंग छिड़ेगी.

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल 25 अक्टूबर को पुणे (Pune) के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में भारतीय समयनुसार सुबह 09:30 से खेला जाएगा.

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड पहले टेस्ट 2024 का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड (IND vs NZ) टेस्ट सीरीज 2024 का प्रसारण अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है, जो अपने टीवी चैनलों स्पोर्ट्स 18 1 SD/HD पर अंग्रेजी कमेंट्री और स्पोर्ट्स 18 3 और कलर्स सिनेप्लेक्स (हिंदी कमेंट्री) के साथ सीधा प्रसारण उपलब्ध कराएगा. भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज 2024 की मुफ़्त लाइव स्ट्रीमिंग अपने ऑफिसियल OTT प्लेटफार्म जिओसिनेमा ऐप (JioCinema App) और वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा. फैंस को इस मुकाबले की मुफ़्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए बस प्लेटफ़ॉर्म पर रजिस्टर करना होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2024 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).