Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 23 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 48 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अपने अजेय अंदाज़ को जारी रखते हुए भारत ने पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन से हरा दिया. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी की, जबकि सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने भी अहम योगदान दिया. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने कमाल दिखाया. वहीं, हार के बावजूद न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स की बल्लेबाजी खास रही. डेरिल मिचेल और मार्क चैपमैन ने भी रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में जैकब डफी प्रभावशाली रहे। कीवी टीम अब अगले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.
भारतीय सरजमीं पर कैसा रहा है न्यूजीलैंड का प्रदर्शन?
भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने आठ मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ चार मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं. कुल मिलाकर, भारत में खेले गए टी-20 इंटरनेशनल मैचों में न्यूजीलैंड ने सात में जीत और आठ में हार दर्ज की हैं. इसी तरह न्यूजीलैंड ने तटस्थ स्थानों पर खेले गए दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के खिलाफ जीत दर्ज की है.
टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी20 इंटरनेशनल हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 26 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने आठ मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ चार मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी निगाह (Key Players To Watch)
अभिषेक शर्मा: टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा T20 फॉर्मेट की आईसीसी रैंकिंग में इस समय पहले पायदान पर काबिज हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इस मैच में भी टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं.
वरुण चक्रवर्ती: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ काफी अच्छी गेंदबाजी की है. नागपुर की पिच पर स्पिनर्स को मदद देखने को मिली है. इन परिस्थितियों में वरुण चक्रवर्ती विकेट निकालने में सक्षम हैं.
डेरिल मिशेल: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इस मैच में भी डेरिल मिशेल मिडिल ओवर्स में पारी को संभाल सकते हैं.
लॉकी फर्ग्यूसन: न्यूजीलैंड के घातक तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन काफी अनुभवी गेंदबाज है. लॉकी फर्ग्यूसन अपनी गेंदबाजी में मिश्रण के लिए जाने जाते हैं. लॉकी फर्ग्यूसन इस मैच में डेथ ओवर्स में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ 2nd T20I Match Playing Prediction)
टीम इंडिया: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, और जसप्रीत बुमराह.
न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, और जैकब डफी.
नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY