India vs New Zealand 2nd T20 2019: DRS पर विवाद, डेरिल मिशेल को आउट देनें के फैसले पर भड़के कीवी कप्तान केन विलियमसन

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शुक्रवार को यहां डीआरएस प्रणाली पर एक बार फिर उस समय विवाद शुरू हो गया जब तीसरे अंपायर ने डेरिल मिशेल (Daryl Mitchell) को पगबाधा आउट दे दिया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

India vs New Zealand 2nd T20 2019: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शुक्रवार को यहां डीआरएस प्रणाली पर एक बार फिर उस समय विवाद शुरू हो गया जब तीसरे अंपायर ने डेरिल मिशेल (Daryl Mitchell) को पगबाधा आउट दे दिया. इससे ‘खेल भावना’ पर भी चर्चा शुरू हो गयी. बता दें की न्यूजीलैंड के मिशेल का यह पदार्पण मैच था. कृणाल की गेंद पर विवादास्पद तरीके से वह अंपायर के गलत फैसले का शिकार हुए जबकि ‘हाटस्पाट’ से जाहिर था कि गेंद बल्ले से लगकर पैड से टकरायी.

मैदानी अंपायर ने पहले उन्हें पगबाधा आउट दिया था जिसके बाद उन्होंने कप्तान केन विलियमसन के कहने पर डीआरएस लिया. टीवी अंपायर शान हैग ने उन्हें आउट दिया जबकि गेंद बल्ले से लगकर गई थी.

टेलीविजन स्क्रीन पर यह साफ दिख रहा था कि गेंद बल्ले के अंदरूनी हिस्से से टकरायी थी. हाटस्पॉट ने भी इस बात की पुष्टि की लेकिन तीसरे अंपायर हैग ने उन्हें आउट दे दिया. उस समय कमेंट्री बाक्स में बैठे कमंटेटरों ने कहा, ‘‘यह बहुत बड़ी गलती है.’’ इसके बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी ने मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी में विलियमसन और अंपायर से बात की.

यह भी पढ़ें- ICC World Cup 2019: टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का प्लान, वर्ल्ड कप में विराट कोहली को इस नंबर पर बैटिंग के लिए उतार सकते हैं

मैदानी अंपायर ने हालांकि नियमों का पालन किया और मिशेल को मैदान से बाहर जाना पड़ा. मिशेल आउट होने से तभी बच सकते थे जब रोहित उन्हें वापिस बुला लेते लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. कीवी टीम ने विवादित फैसले को सहजता से स्वीकार कर यह जता दिया कि उन्हें अकसर आईसीसी की ओर से खेल भावना का पुरस्कार क्यों दिया जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\