Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 2nd ODI Match Weather Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 14 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजकोट (Rajkot) के निरंजन शाह स्टेडियम (Niranjan Shah Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के लिए मैदान में उतरेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman GIll) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से पटखनी, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड
शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी. कप्तान गिल और श्रेयस अय्यर भी बड़ी पारी खेलने को आतुर होंगे. वहीं, स्पिन गेंदबाजी की कमान कुलदीप यादव के हाथों में होगी. मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे. दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स से टीम को एक बार फिर से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में काइल जैमीसन फिर टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे.
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी में पहला मैच जीतने वाली टीम इंडिया जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. इसी तरह माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल कर सीरीज में बराबरी करने का प्रयास करेगी.
भारत और न्यूजीलैंड वनडे हेड-टू-हेड (IND vs NZ Head to Head in ODIs)
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 121 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडियाने 63 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 50 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, सात मैच का कोई परिणाम नहीं निकला और एक मैच टाई रहा है.
शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी. कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर वनडे क्रिकेट में अपनी अच्छी वापसी करना चाहेंगे. वहीं, स्पिन गेंदबाजी की कमान कुलदीप यादव के हाथों में होगी. मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.
दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में जिन खिलाड़ियों को मौका मिला है वह बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे तीनों फॉरमेट में लगातार अच्छा कर रहे हैं. ऐसे में डेवोन कॉनवे से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में काइल जैमीसन अच्छा प्रदर्शन करने को देखेंगे.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी नजरें (IND vs NZ Key Players To Watch)
विराट कोहली ने पिछले 10 वनडे मैच में 81.71 की औसत से 572 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा के बल्ले से पिछले 10 मैच में 54.11 की औसत से 487 रन निकले हैं. मिचेल ने पिछले 8 मैच में 82.83 की औसत से 497 रन बनाए हैं. ब्रेसवेल के बल्ले से 10 मैच में 293 रन निकले हैं. कुलदीप ने पिछले 8 मैच में 17 विकेट अपने नाम किए हैं. जैमीसन ने पिछले 4 वनडे मुकाबलों में 8 विकेट चटकाए हैं.
राजकोट के मौसम का हाल (Rajkot Weather Update)
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 14 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा. राजकोट में दूसरे वनडे मैच के दौरान अनुकूल मौसम रहने की उम्मीद है. मौसम साफ रहने का अनुमान है और धूप खिली रहेगी. दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और रात में गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस तक हो जाएगा. मुकाबले के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में फैंस पूरे दिन खेल का आनंद ले सकेंगे.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ 2nd ODI Match Playing Prediction)
टीम इंडिया: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, नितीश रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मिचेल हे (विकेटकीपर), जैकरी फॉल्क्स, क्रर्स्टन क्लार्क, काइल जैमीसन और आदित्य अशोक.
नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY