India vs New Zealand 2nd ODI Match Prediction: राजकोट में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी में पहला मैच जीतने वाली टीम इंडिया जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. इसी तरह माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल कर सीरीज में बराबरी करने का प्रयास करेगी. 

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 2nd ODI Match Prediction: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 14 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजकोट (Rajkot) के निरंजन शाह स्टेडियम (Niranjan Shah Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के लिए मैदान में उतरेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman GIll) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से पटखनी, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी. कप्तान गिल और श्रेयस अय्यर भी बड़ी पारी खेलने को आतुर होंगे. वहीं, स्पिन गेंदबाजी की कमान कुलदीप यादव के हाथों में होगी. मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे. दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स से टीम को एक बार फिर से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में काइल जैमीसन फिर टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे.

भारत और न्यूजीलैंड वनडे हेड-टू-हेड (IND vs NZ Head to Head in ODIs)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 121 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडियाने 63 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 50 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, सात मैच का कोई परिणाम नहीं निकला और एक मैच टाई रहा है.

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी में पहला मैच जीतने वाली टीम इंडिया जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. इसी तरह माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल कर सीरीज में बराबरी करने का प्रयास करेगी.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (IND vs NZ Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में टीम इंडिया का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर टीम इंडिया की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का दूसरा मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

टीम इंडिया की जीत की संभावना: 65%

न्यूजीलैंड की जीत की संभावना: 35%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ 2nd ODI Match Playing Prediction)

टीम इंडिया: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, नितीश रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मिचेल हे (विकेटकीपर), जैकरी फॉल्क्स, क्रर्स्टन क्लार्क, काइल जैमीसन और आदित्य अशोक.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Cricket Tips IND vs NZ IND vs NZ 2nd ODI Match Prediction IND vs NZ Live ind vs nz live streaming IND vs NZ ODI Series 2026 Schedule IND vs NZ Pitch Report IND vs NZ Predicted XIs IND vs NZ Prediction IND vs NZ T20I Series 2026 Schedule ind vs nz toss IND बनाम NZ India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team india national cricket team vs new zealand national cricket team match scorecard India vs New Zealand ODI Stats Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Injury Update of the match between India vs New Zealand live cricket LIVE CRICKET SCORE Live Score New Zealand Announce ODI And T20I Squad For India Series new zealand national cricket team match new zealand national cricket team vs india national cricket team match scorecard NEW ZEALAND VS INDIA Niranjan Shah Stadium Pitch Report Pitch Report playing XI Rajkot Weather Update Rohit Sharma Team India vs New Zealand today cricket match Today Match Prediction Today's Match IND vs NZ Vadodara International Cricket Stadium Virat Kohli टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड ने भारत सीरीज के लिए वनडे और टी20आई टीम की घोषणा की न्यूजीलैंड बनाम भारत भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20आई हेड-टू-हेड लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा विराट कोहली

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाई तबाही; यहां देखें ZIM बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

\