IND vs NZ 1st Test Match Day 2: रॉस टेलर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में छोड़ा पीछे

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम न्यूजीलैंड के मध्यक्रम के अनुभवी स्टार बल्लेबाज रॉस टेलर 31 रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में भारतीय कप्तान विराट कोहली को सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है.

रॉस टेलर (Photo Credits: Getty Images)

India vs New Zealand 1st Test Match Day 2: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन (Wellington) के बेसिन रिजर्व मैदान (Basin Reserve Cricket Ground) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम न्यूजीलैंड के मध्यक्रम के अनुभवी स्टार बल्लेबाज रॉस टेलर (Ross Taylor) 31 रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में भारतीय कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli) को सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है. रॉस टेलर के नाम फिलहाल खबर लिखे जाने तक 100वें टेस्ट मैच में 7207 रन हो गया है. वहीं विराट कोहली के नाम फिलहाल 85वें टेस्ट मैच में 7204 रन दर्ज है.

बात करें आज के मैच के बारे में तो कीवी टीम ने 45.5 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं. टीम के लिए रॉस टेलर जहां 55 गेंद में चार चौके और एक छक्का की मदद से 33 रन बनाकर खेल रहे हैं, वहीं कप्तान केन विलियमसन 110 गेंद में आठ चौके की मदद से 63 रन की बेहतरीन अर्द्धशतकीय पारी खेलकर मैदान में टिके हुए हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st Test Match Day 2: टीम इंडिया 165 रन पर ऑल आउट, लंच तक न्यूजीलैंड ने बनाए बिना किसी नुकसान के 17 रन

न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में आउट होने वाले बल्लेबाज टॉम लाथम और टॉम ब्लंडल हैं. टॉम लाथम ने जहां आज 30 गेदों का सामना करते हुए 11 रन बनाए, वहीं टॉम ब्लंडल ने 80 गेंद में चार चौके की मदद से 30 रन बनाए. भारत के लिए अबतक एक मात्र सफल गेंदबाज इशांत शर्मा हैं. इशांत शर्मा ने ही भारतीय टीम को दोनों सफलता दिलाई है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड