IND vs NZ 1st Test Match Day 2: दूसरे दिन का खेल हुआ समाप्त, न्यूजीलैंड ने 51 रन की बनाई बढ़त
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चूका है. कीवी टीम का स्कोर 71.1 ओवर के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 216 रन है. टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग 14 और ऑलराउंडर खिलाड़ी कोलीन डी ग्रांडहोम चार रन बनाकर नाबाद हैं.
India vs New Zealand 1st Test Match Day 2: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चूका है. कीवी टीम का स्कोर 71.1 ओवर के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 216 रन है. टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग 14 और ऑलराउंडर खिलाड़ी कोलीन डी ग्रांडहोम चार रन बनाकर नाबाद हैं. टीम के लिए आउट होने वाले बल्लेबाज टॉम लाथम 30 गेंद में 11, टॉम ब्लंडल 80 गेंद में चार चौके की मदद से 30, कप्तान केन विलियमसन 153 गेंद में 11 चौके की मदद से 89, रॉस टेलर 71 गेंद में छह चौके और एक छक्के की मदद से 44 और हेनरी निकोल्स 62 गेंद में दो चौके की मदद से 17 हैं.
भारत के लिए तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने पहली पारी में 15 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 31 रन खर्च कर अबतक सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की है. शर्मा के अलावा टीम के लिए मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन ने क्रमशः एक-एक विकेट चटकाया है.
इससे पहले आज भारत के लिए कल के नाबाद बल्लेबाज उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए मैदान में आए. पंत जहां अपने व्यक्तिगत स्कोर में नौ रन का इजाफा करके एजाज पटेल के हाथों रन आउट हुए, वहीं उपकप्तान अजिंक्य रहाणे अपने 23वें अर्द्धशतक से महज चार रन से चूक गए. रहाणे पहली पारी में 138 गेदों का सामना कर पांच चौके की मदद से 46 रन बनाकर टिम साउथी का शिकार बनें. इन खिलाड़ियों के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने शून्य, इशांत शर्मा ने पांच, मोहम्मद शमी ने 21 रन बनाए. जसप्रीत बुमराह तीन गेंद में बिना खाता खोले नाबाद रहे.
न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में तेज गेंदबाज गेंदबाज टिम साउथी ने जहां 20.1 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 49 रन खर्च कर चार सफलता प्राप्त की, वहीं अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने 16 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 39 रन खर्च कर चार सफलता प्राप्त की. इन गेदबाजों के अलावा टीम के लिए ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट झटका, वहीं एजाज पटेल ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को रन आउट किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2020 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

