क्रिकेट

IND vs NZ 1st Test Match 2020: ऋद्धिमान साहा की जगह ऋषभ पंत को मिला प्‍लेइंग इलेवन में मौका, ट्विटर पर भड़के फैंस

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में विकेटकीपर के तौर टीम में ऋषभ पंत को शामिल किया गया है. ऋषभ पंत को टीम में अनुभवी विकेटकीपर खिलाड़ी ऋद्धिमान साहा की जगह वरीयता दी गई है.

IND vs NZ 1st Test Match 2020: ऋद्धिमान साहा की जगह ऋषभ पंत को मिला प्‍लेइंग इलेवन में मौका, ट्विटर पर भड़के फैंस
ऋषभ पंत और ऋद्धिमान साहा (Photo Credits: Getty Images)

India vs New Zealand 1st Test Match 2020: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन (Wellington) के बेसिन रिजर्व मैदान (Basin Reserve Cricket Ground) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में विकेटकीपर के तौर टीम में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को शामिल किया गया है. ऋषभ पंत को टीम में अनुभवी विकेटकीपर खिलाड़ी ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) की जगह वरीयता दी गई है. बता दें कि कप्तान विराट कोहली के इस फैसले पर क्रिकेट फैंस ने अपने रिएक्शन दिए हैं. कुछ लोगों को विराट का यह फैसला बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने जमकर खरी-खोटी सुनाई है, जो इस प्रकार हैं-

राहुल फर्नांडिस:

राहुल पटेल:

शेखर माली:

हर्ष राज:

कनिष्क बालाचंद्रन:

बात करें आज के मुकाबले के बारे में तो कीवी कप्तान केन विलियमसन ने बेसिन रिजर्व मैदान में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खबर लिखे जानें तक 50 ओवर की समाप्ति के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए हैं. टीम के लिए उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 101 गेंद में चार चौके की मदद से 36 और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 28 गेंद में एक चौका की मदद से छह रन बनाकर खेल रहे हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st Test Match 2020: टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर हुआ ध्वस्त, पहले सेशन में 79 रन पर गंवाए 3 विकेट

टीम के लिए आउट होने वाले बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 34, पृथ्वी शॉ 16, चेतेश्वर पुजारा 11, कप्तान विराट कोहली 2 और हनुमा विहारी 7 हैं. कीवी टीम के लिए अबतक काइल जैमिसन ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की है. काइल जैमिसन के अलावा टीम के लिए टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2020 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).