India vs New Zealand 1st Test 2024 Live Streaming: पहले टेस्ट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर बुधवार से खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने हाल ही में बांग्लादेश का दो टेस्ट मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ किया.

भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 1st Test 2024 Live Streaming: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर बुधवार से खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने हाल ही में बांग्लादेश का दो टेस्ट मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ किया. भारतीय टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में 11 मैचों में 8 जीत, 2 हार और 1 ड्रा के साथ 98 अंक और 74.24 पीसीटी है और टीम पहले स्थान पर है. ऐसे में भारत की नजरें पहले टेस्ट में कीवी टीम को हराकर सीरीज में 1-0 बढ़त हासिल करना चाहेगी. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में हार का सामना पड़ा था. ऐसे में मेहमान टीम भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच को जीतना चाहेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में कीवी टीम 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार के साथ छठें स्थान पर है. दोनों टीमों के बीच रोमांचक टेस्ट सीरीज देखने को मिल सकती हैं. यह भी पढें: Heavy Rain In Karnataka: कर्नाटक में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त, भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट पर पड़ सकता है इसका असर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कब से खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 16 अक्टूबर बुधवार से भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

बता दें की भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स18 और कलर्स सिनेप्लेक्स चैनलों पर उपलब्ध होगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा आगामी सीरीज के पल-पल की जानकारी आप लेटेस्टली की वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दूसरे टेस्ट की संभावित प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रित बुमरा, आकाश दीप, कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, एजाज पटेल, मैट हेनरी

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, डेवोन कॉनवे ने खेली धमाकेदार पारी ; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\