India vs New Zealand 1st Test 2024 Day Tea Break: टी ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट पर 82 रन, भारत से 36 रन आगे
New Zealand (Photo: Blackcaps/X)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 1st Test 2024 Day 2 Tea Break: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल आज यानी 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल बारिश के कारण बिना टॉस हुए रद्द हो गया था. हालांकि दूसरे दिन बिना किसी रुकावट के खेल शुरू हुआ. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहली पारी में भारतीय टीम 31.2 ओवर में 46 रन पर सिमट गई. जवाब में न्यूजीलैंड टीम को पहली पारी में टी ब्रेक तक 20 ओवर में 1 विकेट पर 82 रन बनाए.  मेहमान टीम भारत से 36 रन से आगे है. फिलहाल कीवी टीम की ओर से डेवोन कॉनवे 61 रन और विल यंग 5 रन बनाकर नाबाद हैं. जबकि कप्तान टॉम लैथम 15 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार हुए.

टी ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट पर 82 रन, भारत से 36 रन आगे