India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: नागपुर में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें IND बनाम NZ का स्कोरकार्ड

न्यूजीलैंड की टीम को काइल जैमीसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमीसन और जैकब डफी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. काइल जैमीसन और जैकब डफी के अलावा क्रिस्टियन क्लार्क, मिशेल सेंटनर और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 239 रन बनाने थे.

भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 1st T20I Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 21 जनवरी को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नागपुर (Nagpur) के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Vidarbha Cricket Association Stadium) में खेला गया. पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 48 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: नागपुर में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 239 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

न्यूजीलैंड टीम को अपने सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र से बेहतर शुरुआत की अपेक्षा रहेगी. इसी तरह डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल भी बड़ी पारी खेलकर टीम को मजबूती देना चाहेंगे. गेंदबाजी में काइल जैमीसन बेहतर प्रदर्शन कर टीम हावी करने का प्रयास करेंगे. टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 टी20 मुकाबलों में 30.11 की औसत से 271 रन बनाए हैं. संजू सैमसन भी अच्छी फॉर्म में है और अच्छी शुरुआत देने की कोशिश करेंगे. मार्क चैपमैन ने पिछले नौ टी20 मुकाबलों मैच में 170.37 की स्ट्राइक रेट से 138 रन बनाए हैं. डेरिल मिचेल भी वनडे सीरीज की सफलता को बरकरार खने का प्रयास करेंगे. वरुण चक्रवर्ती ने पिछले आठ मैच में 17 विकेट अपने नाम किए हैं. काइल जैमीसन ने पिछले सात टी20 मुकाबलों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं.

भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशानजक रहा और महज 27 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 126 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 238 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा ताबड़तोड़ 84 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों पर पांच चौके और आठ छक्के लगाए. अभिषेक शर्मा के अलावा रिंकू सिंह ने नाबाद 44 रन बनाए.

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को काइल जैमीसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमीसन और जैकब डफी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. काइल जैमीसन और जैकब डफी के अलावा क्रिस्टियन क्लार्क, मिशेल सेंटनर और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 239 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज एक रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए.

न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 190 रन ही बना सकीं. न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 78 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों पर चार चौके और छह छक्के लगाए. ग्लेन फिलिप्स के अलावा मार्क चैपमैन ने 39 रन बटोरे.

वहीं, टीम इंडिया को अर्शदीप सिंह ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे के अलावा अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट चटकाए. भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार यानी 23 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 238/7, 20 ओवर (संजू सैमसन 10 रन, अभिषेक शर्मा 84 रन, ईशान किशन 8 रन, सूर्यकुमार यादव 32 रन, हार्दिक पांड्या 25 रन, शिवम दुबे 9 रन, रिंकू सिंह नाबाद 44 रन, अक्षर पटेल 5 रन और अर्शदीप सिंह नाबाद 6 रन.)

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (काइल जैमीसन 2 विकेट, जैकब डफी 2 विकेट, क्रिस्टियन क्लार्क 1 विकेट मिशेल सेंटनर 1 विकेट और ईश सोढ़ी 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 190/7, 20 ओवर (टिम रॉबिन्सन 21 रन, डेवोन कॉनवे 0 रन, रचिन रवींद्र 1 रन, ग्लेन फिलिप्स 78 रन, मार्क चैपमैन 39 रन, डेरिल मिशेल 28 रन, मिशेल सेंटनर नाबाद 20 रन, क्रिस्टियन क्लार्क 0 रन और काइल जैमीसन नाबाद 1 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (अर्शदीप सिंह 1 विकेट, हार्दिक पांड्या 1 विकेट, शिवम दुबे 2 विकेट, वरुण चक्रवर्ती 2 विकेट और अक्षर पटेल 1 विकेट).

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से रौंदा, 4-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन की आंधी में उड़े कीवी गेंदबाज, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 272 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 6th T20I Match Live Score Update: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं पांचवां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\