क्रिकेट

India vs New Zealand 1st ODI: मोहम्मद शमी बने सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के 2 विकेट झटके. इसके साथ ही उन्होंने अपने 100 विकेट भी पुरे किए. वे वनडे में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं. ये उनका 56वां मैच है.

India vs New Zealand 1st ODI: मोहम्मद शमी बने सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
मोहम्मद शमी (Photo: Twitter)

India vs New Zealand 1st ODI: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे का बेहद शानदार आगाज किया है. टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहले 15 ओवर में 3 कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया है. भारतीय गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी करते हुए खतरनाक मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो और रॉस टेलर को चलता कर दिया हैं. बता दें कि विराट की टीम ऑस्ट्रेलिया का किला फतह करने के बाद न्यूजीलैंड पहुंची है.

भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के 2 विकेट झटके. इसके साथ ही उन्होंने अपने 100 विकेट भी पुरे किए. वे वनडे में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं. ये उनका 56वां मैच है.

बता दें कि भारत ने मेलबर्न में आस्ट्रेलिया के खिलाफ जो टीम उतारी थी उसमें दो बदलाव किए हैं. दिनेश कार्तिक के स्थान पर अंबाती रायडू को टीम में जगह मिली है तो वहीं हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के स्थान पर चाइनामैन कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में चुना गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2019 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).