IND vs NZ 1st ODI Match 2020: पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल को विराट ने दिया बड़ा सम्मान, पहले ही मैच में दिया ये मुकाम

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच हेमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में भारतीय पारी की शुरुआत युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने की. बता दें कि इन दोनों बल्लेबाजों का यह पहला वनडे मुकाबला है.

मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ (Photo Credits: Twitter/BCCI)

India vs New Zealand 1st ODI Match 2020: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच हेमिल्टन (Hamilton) के सेडन पार्क (Seddon Park) स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में भारतीय पारी की शुरुआत युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने की. बता दें कि इन दोनों बल्लेबाजों का यह पहला वनडे मुकाबला है. इसके साथ ही शॉ और अग्रवाल ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. जी हां दोनों सलामी बल्लेबाज टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में एक साथ डेब्यू करने वाले चौथे ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं.

पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल से पहले भारतीय टीम के लिए साल 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ पारी की शुरुआत सुनील गावसकर और सुधीर नाइक ने की थी. इसके बाद साल 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में पार्थसारथी शर्मा और दिलीप वेंगसरकर ने एक साथ डेब्यू करते हुए पारी की शुरुआत की थी. इनके अलावा साल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया के लिए करुण नायर और केएल राहुल ने एक साथ डेब्यू करते हुए पारी की शुरुआत की थी.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ Test Series 2020: टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, नवदीप सैनी को मिला मौका, देखें लिस्ट

बात करें आज के मुकाबले के बारे में तो हेमिल्टन में कीवी कप्तान टॉम लाथम (Tom Latham) ने टॉस जीतकर मेहमान टीम भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए हैं. टीम के लिए कप्तान विराट कोहली 35 गेंद में तीन चौके की मदद से 26 और श्रेयस अय्यर 34 गेंद में दो चौके की मदद से 18 रन बनाकर खेल रहे हैं.

इसके अलावा भारतीय टीम के लिए आउट होने वाले बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल हैं. पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू मुकाबले में 21 गेदों का सामना करते हुए तीन चौके की मदद से 20 और मयंक अग्रवाल ने 31 गेंद में छह चौके की मदद से 32 रन की पारी खेली.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Vande Mataram Protocol: वंदे मातरम के लिए नया प्रोटोकॉल, अब राष्ट्रगान से पहले गाए जाएंगे सभी 6 छंद, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

Bharat Bandh: देशव्यापी हड़ताल के चलते 12 फरवरी को भारत रहेगा बंद, जानें क्या कल बैंक, स्कूल, कॉलेज, परिवहन और बाजार बंद रहेंगे या खुले रहेंगे

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\