India vs New Zealand 1st ODI Live Cricket Score: यहां देखें IND vs NZ के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर अपना शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम अगले सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंच गई है. दोनों टीमों की बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच आज मैक्लेन पार्क मैदान पर खेला जा रहा है.

केन विलियमसन और विराट कोहली (Photo Credit: Twitter)

India vs New Zealand 1st ODI: ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर अपना शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम अगले सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंच गई है. दोनों टीमों की बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच आज मैक्लेन पार्क मैदान पर खेला जा रहा है. माना जा रहा है कि भारत के लिए यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगी. इसकी दो वजह है. पहला कीवी टीम अपने होम ग्राउंड पर बेहद संतुलित और खतरनाक नजर आती हैं. दूसरा कारण यहां के छोटे मैदान जहां भारतीय गेंदबाजों की अग्नि परीक्षा होगी. किवी टीम के गेंदबाजों को अपने घर में रन बचाने का अनुभव है लेकिन भारतीय गेंदबाजों को इसके लिए नए तरीके निकालने होंगे. ऑस्ट्रेलिया के मैदान काफी बड़े होते हैं और वहां गेंदबाजों को फायदा मिलता है लेकिन न्यूजीलैंड में छोटे मैदानों के कारण गेंदबाजों को काफी मार पड़ती है. यहां देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के पहले वनडे मैच का लाइव स्कोर 

बता दें कि भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज न्यूजीलैंड के मैक्लेरेन पार्क में खेला जा रहा है. दोनों टीमें इस सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी. भारत यहां आस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक सीरीज जीतकर आ रहा है तो वहीं किवी टीम ने अपने घर में श्रीलंका को मात दी है.

यह भी पढ़ें- India vs New Zealand 1st ODI: मोहम्मद शमी बने सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने मैक्लेरेन मैदान पर आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत कोलिन मुनरो और मार्टिन गुप्टिल ने की. कोलिन मुनरो को भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने पहले ही ओवर में बोल्ड कर भारत को पहला सफलता दिलाई. कोलिन मुनरो ने 9 गेदों में दो चौकों की मदद से 8 रन बनाए.

यहां देख सकते हैं मैच को लाइव- Live Cricket Streaming and Score India vs New Zealand 1st ODI Match: भारत बनाम न्यूजीलैंड 2019 के पहले वनडे मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

इसके बाद मोहम्मद शमी ने अपने दूसरे ओवर में मार्टिन गुप्टिल को बोल्ड कर मेजबान टीम को दूसरा झटका दिया. गुप्टिल ने 9 गेदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए. इसके बाद भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने रॉस टेलर 24 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम 11 रन को काट एंड बोल्ड आउट कर मेजबान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है.

फिलहाल मेजबान टीम की तरफ से कप्तान केन विलियमसन 53 गेंद में 40 रन और हेनरी निकोलस 11 गेंद में 09 रन बनाकर खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड 98 रन पर चार विकेट गवांकर संघर्ष कर रही है.

टीमें इस प्रकार है:-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, अंबाती रायडू, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी.

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, रॉस टेलर, हेनरी निकोलस, टॉम लाथम (विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, डग ब्रैसवेल, टिम साउदी, लोकी फग्र्यूसन और ट्रेंट बोल्ट.

Share Now

संबंधित खबरें

Ahilyanagar School Girl Acid Attack: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में शर्मनाक वारदात, स्कूल से लौट रही मासूम बच्ची पर अज्ञात व्यक्ति ने किया एसिड अटैक

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

West Indies Women vs Australia Women T20 And ODI Series Schedule And Full Details: इस दिन से वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\