India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Scorecard: अहमदाबाद में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, शिवम दुबे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 193 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 66 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान शिवम दुबे ने महज 31 गेंदों पर चार चौके और छह छक्के लगाए. शिवम दुबे के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 34 रन बनाए.
India National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 36th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला आज यानी 18 फरवरी को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में खेला जा रहा है. ग्रुप A में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अलग-अलग मायनों में अहम है. भारत पहले ही सुपर एट में अपनी जगह पक्की कर चुका है, जबकि नीदरलैंड्स इस मैच को सम्मानजनक अंत के रूप में देख रहा है. इस टूर्नामेंट में भारत की अगुवाई सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, जबकि नीदरलैंड्स की कमान स्कॉट एडवर्ड्स के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
इस रोमांचक मुकाबले में जहां भारत के टॉप ऑर्डर में ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव नजर आएंगे, वहीं नीदरलैंड्स की तरफ से मैक्स ओ'डॉउड, स्कॉट एडवर्ड्स और बास डी लीडे पारी की शुरुआत कर सकते हैं. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है, ऐसे में फैंस को एक प्रतिस्पर्धी मुकाबले की उम्मीद है.
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत की टीम इस मुकाबले को जीतकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. वहीं नीदरलैंड्स की टीम बड़े मंच पर मजबूत भारत को चुनौती देने और अहमदाबाद की ऐतिहासिक भीड़ के सामने यादगार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरी है.
भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 39 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 193 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 66 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान शिवम दुबे ने महज 31 गेंदों पर चार चौके और छह छक्के लगाए. शिवम दुबे के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 34 रन बनाए.
दूसरी तरफ, नीदरलैंड्स की टीम को आर्यन दत्त ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. नीदरलैंड्स की ओर से लोगान वैन बीक ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. लोगान वैन बीक के अलावा आर्यन दत्त ने दो विकेट चटकाए. नीदरलैंड्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 194 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 193/6, 20 ओवर (अभिषेक शर्मा 0 रन, ईशान किशन 18 रन, तिलक वर्मा 31 रन, सूर्यकुमार यादव 34 रन, शिवम दुबे 66 रन, हार्दिक पांड्या 30 रन और रिंकू सिंह नाबाद 6 रन.)
नीदरलैंड्स की गेंदबाजी: (आर्यन दत्त 2 विकेट, लोगान वैन बीक 3 विकेट और काइल क्लेन 1 विकेट).
नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.