India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Scorecard: अहमदाबाद में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से दी शिकस्त, शिवम दुबे ने बल्ले के बाद गेंद से मचाया कोहराम; यहां देखें IND बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

नीदरलैंड्स की टीम को आर्यन दत्त ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. नीदरलैंड्स की ओर से लोगान वैन बीक ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. लोगान वैन बीक के अलावा आर्यन दत्त ने दो विकेट चटकाए. नीदरलैंड्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 194 रन बनाने थे.

भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 36th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला आज यानी 18 फरवरी को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने नीदरलैंड को 17 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस लीग स्टेज में अजेय रहते हुए सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, नीदरलैंड की टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. इस टूर्नामेंट में भारत की अगुवाई सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, जबकि नीदरलैंड्स की कमान स्कॉट एडवर्ड्स के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: Will India-Pakistan Meet Again In T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप 2026 में फिर हो सकता है टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान का महामुकाबला? जानें पूरा समीकरण

भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 39 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 193 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 66 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान शिवम दुबे ने महज 31 गेंदों पर चार चौके और छह छक्के लगाए. शिवम दुबे के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 34 रन बनाए.

दूसरी तरफ, नीदरलैंड्स की टीम को आर्यन दत्त ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. नीदरलैंड्स की ओर से लोगान वैन बीक ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. लोगान वैन बीक के अलावा आर्यन दत्त ने दो विकेट चटकाए. नीदरलैंड्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 194 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 35 रन बोर्ड पर जड़ दिए. नीदरलैंड्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 176 रन ही बना सकीं. नीदरलैंड्स की तरफ से बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा 33 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान बास डी लीडे ने 23 गेंदों पर तीन चौका और एक छक्का लगाए. बास डी लीडे के अलावा माइकल लेविट ने 24 रन बटोरे.

वहीं, टीम इंडिया को वरुण चक्रवर्ती ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. वरुण चक्रवर्ती के अलावा शिवम दुबे ने दो विकेट चटकाए. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का तीसरा मुकाबला रविवार यानी 22 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 193/6, 20 ओवर (अभिषेक शर्मा 0 रन, ईशान किशन 18 रन, तिलक वर्मा 31 रन, सूर्यकुमार यादव 34 रन, शिवम दुबे 66 रन, हार्दिक पांड्या 30 रन और रिंकू सिंह नाबाद 6 रन.)

नीदरलैंड्स की गेंदबाजी: (आर्यन दत्त 2 विकेट, लोगान वैन बीक 3 विकेट और काइल क्लेन 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी: 176/7, 20 ओवर (माइकल लेविट 24 रन, मैक्स ओ'डोड 20 रन, बास डी लीडे 33 रन, कॉलिन एकरमैन 23 रन, आर्यन दत्त 0 रन, स्कॉट एडवर्ड्स 15 रन, जैच लायन-कैशेट 26 रन, नोआ क्रॉस नाबाद 25 रन और लोगान वैन बीक नाबाद 4 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (वरुण चक्रवर्ती 3 विकेट, जसप्रीत बुमराह 1 विकेट, शिवम दुबे 2 विकेट और हार्दिक पांड्या 1 विकेट).

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

\