India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिछले 10 मैचों में 360 रन बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव के अलावा हार्दिक पांड्या पिछले मैच में असफल रहे थे. हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. नामीबिया से जान फ्रायलिंक ने पिछले 10 मैचों में 268 रन बनाए हैं. जान फ्रायलिंक के अलावा कप्तान गेरहार्ड इरास्मस 10 मैचों 268 रन बनाने में सफल रहे हैं. वरुण चक्रवर्ती ने आठ मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं.

भारत बनाम नामीबिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला कल यानी 12 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम नामीबिया को हराकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. हालांकि, टीम इंडिया नामीबिया को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी. टीम इंडिया टूर्नामेंट की शुरूआत से ही खिलाड़ियों की फिटनेस से जूझ रही है. कोई बीमारी का शिकार हुआ तो कई चोटिल हो गया. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, नामीबिया की कमान गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया आखिरी मुकाबला साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ हारी थी. इसके बाद टीम इंडिया ने लगातार नौ मुकाबले जीते हैं. इस वर्ल्ड कप कप में टीम इंडिया ने पहला मैच यूएसए के खिलाफ जीता था. नामीबिया अपना पहला मैच हार चुकी है. ऐसे में चलिए मुकाबले का प्रीव्यू और महत्वपूर्ण बातों पर नजर डालते हैं.

नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण के कारण दूसरे मुकाबला से बाहर हो सकते हैं. अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है, वहीं जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी तय मानी जा रही है. दूसरी तरफ, नामीबिया को अपने पहले मैच में नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. उस मैच में टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कुछ खास नहीं रही थी. टीम इंडिया के खिलाफ अगर नामीबिया को जीतना है तो उन्हें दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

टीम इंडिया बनाम नामीबिया टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NAM T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच अबतक कुल एक ही टी20 मुकाबला खेला गया हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने यह मुकाबला अपने नाम किया था. जबकि, नामीबिया की टीम ने अभी तक टीम इंडिया के खिलाफ जीत का स्वाद नहीं चखा हैं. ऐसे में रिकॉर्ड्स के आधार पर भी नामीबिया भारत के पीछे ही नजर आ रही है.

टीम इंडिया और नामीबिया के बीच ये एकमात्र मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2021 में खेला गया था. ये दोनों टीमें टूर्नामेंट के 42वें मैच में एक दूसरे के सामने आईं थीं. दुबई में नामीबिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए थे. टीम इंडिया ने 15.1 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 136 रन बनाकर 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली थी.

इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने 3-3 विकेट लिए थे, जबकि जसप्रीत बुमराह को 2 विकेट हासिल किए थे. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने 56 और केएल राहुल ने 54 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 25 रनों का योगदान दिया था.

ऐसी रहेगी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच

दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है. तेज आउटफील्ड और छोटी सीमाएं बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाते हैं. तेज गेंदबाजों को यहां ज्यादा मदद नहीं मिलती. ऐसे में तेज गेंदबाजों को एक्स्ट्रा प्रयास करने होते हैं. स्पिनरों को पिच से मदद मिलती है और उनका रिकॉर्ड भी यहां अच्छा रहता है. इस स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनी है, जो काफी कठोर और सपाट है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिछले 10 मैचों में 360 रन बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव के अलावा हार्दिक पांड्या पिछले मैच में असफल रहे थे. हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. नामीबिया से जान फ्रायलिंक ने पिछले 10 मैचों में 268 रन बनाए हैं. जान फ्रायलिंक के अलावा कप्तान गेरहार्ड इरास्मस 10 मैचों 268 रन बनाने में सफल रहे हैं. वरुण चक्रवर्ती ने आठ मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं. वरुण चक्रवर्ती के अलावा अर्शदीप सिंह ने पिछले नौ मैचों में 15 विकेट चटका चुके हैं. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी.

कब और कहां देखें मुकाबला?

टीम इंडिया और नामीबिया के बीच यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NAM 18th Match Playing Prediction)

टीम इंडिया: ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्रीलिंक, निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेट कीपर), डायलन लीचर, रुबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हेंगो.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies 4th T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में आज होगी सीरीज जीतने की जंग, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट