Ind vs Ire 1st T20: टीम इंडिया ने आयरलैंड को दिया पहाड़ स्कोर, रोहित शतक से चूके

रोहित का यह 15वां अंतर्राष्ट्रीय टी-20 अर्धशतक है. वह अपने तीसरे टी-20 शतक से चूक गए। शिखर का सातवां अंतर्राष्ट्रीय टी-20 अर्धशतक है.

रोहित शर्मा (Photo Credit-Getty)

डबलिन. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (97) और शिखर धवन (74) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 160 रन की शतकीय साझेदारी की बदौलत भारत ने आयरलैंड के खिलाफ जारी दो मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में बुधवार को द विलेज मैदान पर पांच विकेट पर 208 रन का विशाल स्कोर बना लिया है. अपने 100वें अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को उसके दोनों ओपनरों ने ठोस शुरुआत दी. रोहित ने 61 गेंदों पर आठ चौके और पांच छक्के जड़े। वहीं शिखर ने 45 गेंदों पर पांच चौके और इतने ही छक्के लगाए.

रोहित का यह 15वां अंतर्राष्ट्रीय टी-20 अर्धशतक है. वह अपने तीसरे टी-20 शतक से चूक गए। शिखर का सातवां अंतर्राष्ट्रीय टी-20 अर्धशतक है.

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पांच गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की सहायता से 11, सुरेश रैना ने 10 और हार्दिक पांड्या ने नाबाद छह रन बनाए. कप्तान विराट कोहली खाता खोले बिना आउट हो गए.

आयरलैंड के लिए पीटर चेज ने 35 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए. उन्होंने तीन विकेट आखिरी ओवर में झटके. केविन ओब्रायन को एक विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट