Ind vs Eng: भारत के ये 2 दिग्गज खिलाड़ी टीम से जुड़े, 12 मार्च से हो रहा है T20 सीरीज का आगाज

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का चौथा एवं आखिरी मुकाबला चार मार्च से आठ मार्च के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 12 मार्च से 20 मार्च के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में T20 सीरीज खेली जाएगी. T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चूका है.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

नई दिल्ली, 2 मार्च: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का चौथा एवं आखिरी मुकाबला चार मार्च से आठ मार्च के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 12 मार्च से 20 मार्च के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में T20 सीरीज खेली जाएगी. T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चूका है.

टीम में इशान किशन, ऑलराउंडर खिलाड़ी राहुल तेवतिया और मुंबई के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के रूप में तीन नए चेहरों को शामिल किया गया है. किशन ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में मध्यप्रदेश के खिलाफ 94 गेंदों में 173 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. इन खिलाड़ियों के अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भी टीम में वापसी हुई है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 4th Test 2021: चौथे टेस्ट में महज 5 रन बनाते ही Joe Root तोड़ देंगे सहवाग का ये बड़ा रिकॉर्ड, मैथ्यू हेडन और माइकल क्लार्क भी खतरे में

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है. चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भी टीम में शामिल नहीं हैं. चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती को दोबारा टीम में शामिल किया गया है. अक्षर पटेल की भी टीम में वापसी हुई है.

इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए मंगलवार यानी आज टीम इंडिया के दो धुरंधर खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ गए हैं. इसमें सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का नाम शामिल है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng T20 Series 2021: विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच T20 क्रिकेट में यह खास रिकॉर्ड बनाने की मची होड़

धवन ने इस दौरान श्रेयस अय्यर के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'टीम इंडिया के साथ वापस जुड़ना अच्छा है, अभी श्रेयस अय्यर के साथ कूल मूड में हूं.' बता दें दोनों खिलाड़ी सड़क के रास्ते कार से 11 घंटे का लंबा सफर तय करते हुए अहमदाबाद पहुंचे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी