Ind vs Eng 2nd ODI 2021: जोस बटलर ने जीता टॉस, टीम इंडिया को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी दोपहर 1.30 बजे से किया जाएगा.
India vs England 2nd ODI Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पुणे (Pune) स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी दोपहर 1.30 बजे से किया जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की अगुवाई जहां विकेटकीपर खिलाड़ी जोस बटलर कर रहे हैं, वहीं टीम इंडिया की कमान स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के हाथों में है.
बता दें कि दोनों टीमों के बीच 23 मार्च को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को 66 रनों से शिकस्त दी थी. इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाने में कामयाब रही.
यह भी पढ़ें- Live Cricket Streaming of India vs England 2nd ODI 2021: भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले को ऐसे देखें लाइव
वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम इंग्लैंड 42.1 ओवरों में 251 रन ही बना सकी. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 66 गेंद में छह चौके और सात छक्के की मदद से 94 रन की सर्वाधिक पारी खेली.
भारत के लिए अपने डेब्यू मुकाबले में ही कर्नाटक के युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार सफलता प्राप्त की. कृष्णा के अलावा टीम के लिए शार्दुल ठाकुर ने तीन, भुवनेश्वर कुमार ने दो और क्रुणाल पांड्या ने एक विकेट चटकाया.
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: शिखर धवन, रोहित शर्मा (उपकप्तान), विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पांड्या, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जोस बटलर (कप्तान), बेन स्टोक्स, मोईन अली, सैम करन, टॉम करन, आदिल रशीद, लियाम लिविंगस्टोन और आर. टॉपले.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2021 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

