Ind vs Eng 2nd ODI 2021: जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स की विस्फोट बल्लेबाजी, इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हराया

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को छह विकेट से शिकस्त देते हुए तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है.

बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो (Photo Credits: Twitter/ICC)

India vs England 2nd ODI Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पुणे (Pune) स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को छह विकेट से शिकस्त देते हुए तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है. भारत द्वारा दिए गए 337 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 43.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने 124 रन की सर्वाधिक शतकीय पारी खेली. बेयरस्टो ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 112 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और सात छक्के लगाए.

जॉनी बेयरस्टो के अलावा टीम के लिए जेसन रॉय ने 52 गेंद में सात चौके और एक छक्का की मदद से 55, ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने 52 गेंद में 10 छक्के और चार चौके की मदद से 99, कप्तान जोस बटलर ने तीन गेंद में शून्य, डेविड मलान ने 23 गेंद में एक चौका की मदद से नाबाद 16 और लियाम लिविंगस्टोन ने 21 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से नाबाद 27 रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 2nd ODI 2021: पुणे में केएल राहुल, विराट कोहली और पंत का धमाका, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दिया 337 रनों का बड़ा लक्ष्य

भारत के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने अपने 10 ओवरों के स्पेल में 58 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. कृष्णा ने जॉनी बेयरस्टो और कप्तान जोस बटलर को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके अलावा टीम के लिए भुवनेश्वर कुमार ने एक विकेट चटकाया. कुमार ने बेन स्टोक्स को आउट किया.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड