India vs England 1st ODI Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड मुकाबले में कल होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. टी-20 सीरीज में 4-0 से हार झेलने के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी में नए जोश के साथ उतरेगी. दूसरी तरह हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम अपनी शानदार फॉर्म जारी रखने का प्रयास करेगी.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st ODI Match Stats And Preview Details: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 14 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों ने इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के लिए अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर इंग्लैंड को उसके घर में चुनौती देने उतरेगी. वहीं हैरी ब्रूक (Harry Brook) इंग्लैंड की कमान संभालेंगे. इस सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसे स्टार खिलाड़ियों की वापसी से मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: India vs England ODI Series 2026 Key Players To Watch Out: वनडे सीरीज में इन भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी सभी की नजरें, इंग्लैंड के खिलाफ बदल सकते हैं मैच का रुख
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. टी-20 सीरीज में 4-0 से हार झेलने के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी में नए जोश के साथ उतरेगी. दूसरी तरह हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम अपनी शानदार फॉर्म जारी रखने का प्रयास करेगी. चलिए पहले वनडे मुकाबले के प्रीव्यू और महत्वपूर्ण बातों पर नजर डालते हैं.
टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ENG ODI Head To Head Record)
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 110 मैच खेले गए हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. टीम इंडिया ने 61 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, इंग्लैंड की टीम को महज 44 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है. इसी तरह दो मुकाबले टाई और तीन मुकाबलों का कोई परिणाम नहीं निकला. इंग्लैंड की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच कुल 45 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से इंग्लैंड ने 23 और टीम इंडिया ने 18 जीते हैं. एक मैच टाई रहा है और तीन मुकाबले अनिर्णित रहे हैं.
टी20 इंटरनेशनल सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया अब जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. टीम इंडिया को कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी से बेहतर शुरुआत की उम्मीद होगी. इसके बाद मिडिल आर्डर में विराट कोहली और केएल राहुल टीम को मजबूती देंगे. गेंदबाजी की बागडोर जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी. दूसरी तरफ, टी20 इंटरनेशनल सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड की टीम इस सीरीज में अपनी मजबूत टीम के साथ उतरना चाहेगी. अनुभवी जोस बटलर ने शतक जड़कर अपनी फॉर्म हासिल कर ली है. विल जैक्स और फिलिप सॉल्ट की सलामी जोड़ी टीम को मजबूत शुरुआत दे सकती है.
कैसा रहेगा एजबेस्टन स्टेडियम की पिच का मिजाज? (Edgbaston Stadium Pitch Report)
एजबेस्टन स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन मानी जाती है. मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है. क्रीज पर जमने के बाद बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स खेल सकते हैं और बाउंड्री छोटी होने के कारण हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकते हैं ताकि शुरुआत में नमी का फायदा उठाया जा सके.
कैसा रहेगा बर्मिंघम का मौसम? (Birmingham Weather Update)
एक्यूवेदर के अनुसार, बर्मिंघम में मौसम अनुकूल रहने की उम्मीद है. यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. बारिश की 10-15 प्रतिशत संभावना है. इससे दर्शकों को पूरा मैच देखने को मिल सकता है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर (IND vs ENG 1st ODI Match Key Players To Watch Out)
इंग्लैंड के लिए स्टार बल्लेबाज जो रूट ने पिछले 10 मैच में 55 की औसत से 495 रन बनाए हैं. कप्तान हैरी ब्रूक ने पिछले 10 मैच में 54.13 की औसत से 433 रन बनाए हैं. टीम इंडिया के लिए दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के बल्ले से सात मैचों में 123.2 की औसत से 616 रन निकले हैं. विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 10 मैचों में 52.33 की औसत से 471 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर के पिछले पांच मैच में 11 विकेट और अर्शदीप सिंह के नाम छह मैचों में 13 विकेट दर्ज हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला? (When And Where To Watch IND vs ENG 1st ODI Match Live Streaming)
भारत और इंग्लैंड के बीच ये मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मैच दोपहर साढ़े 3 बजे से शुरू होगा. भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर इसका सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs ENG 1st ODI Match Playing Prediction)
टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड: फिपिल सॉल्ट (विकेटकीपर), विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जोस बटलर, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, साकिब महमूद/जोश टंग.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.