India vs Bangladesh T20 Series 2024: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 क्रिकेट में इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; यहां देखें पूरी लिस्ट

टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई हैं. इस सीरीज में मयंक यादव को भी टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका दिया गया है. दूसरी तरफ बांग्लादेशी टीम का एलान अब तक नहीं हुआ हैं. यह सिर्फ दूसरा मौका है, जब इन दोनों देशों के बीच टी-20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में संजू सैमसन उपकप्तान होंगे.

विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter)

India National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कानपुर (Kanpur) के ग्रीन पार्क स्टेडियम (Green Park Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 International Series) खेली जाएगी. 28 सितंबर को बीसीसीआई (BCCI) ने बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ 6 अक्टूबर से खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. India vs Bangladesh T20 Series 2024: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और बांग्लादेश का एक-दूसरे के खिलाफ ऐसा रहा है प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई हैं. इस सीरीज में मयंक यादव को भी टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका दिया गया है. दूसरी तरफ बांग्लादेशी टीम का एलान अब तक नहीं हुआ हैं. यह सिर्फ दूसरा मौका है, जब इन दोनों देशों के बीच टी-20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में संजू सैमसन उपकप्तान होंगे. वहीं, कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. शुभमन गिल, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल यह सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. चलिए जानते हैं कि टीम इंडिया के किन बल्लेबाजों ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

रोहित शर्मा: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. रोहित शर्माने पहला टी 20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2009 में खेला था. वहीं, आखिरी बार रोहित शर्मा 2024 में खेलते हुए नजर आए थे. बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा ने 13 मैच की 13 पारियों में 477 रन बनाए थे. रोहित शर्मा की औसत 36.69 और स्ट्राइक रेट 143.67 की रही थी. इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 5 अर्धशतक निकले थे. रोहित शर्मा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रन रहा था.

शिखर धवन: इस लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दूसरे स्थान पर हैं. शिखर धवन ने बांग्लादेश के खिलाफ के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला साल 2014 में खेला था. बांग्लादेश के खिलाफ शिखर धवन ने 10 मैच की 10 पारियों में 277 रन बनाए थे. इस दौरान शिखर धवन की औसत 27.70 की रही थी. शिखर धवन ने बांग्लादेश के खिलाफ 116.38 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी. इस बीच शिखर धवन के बल्ले से 2 अर्धशतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 60 रन रहा था. शिखर धवन ने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबला 2019 में खेला था.

विराट कोहली: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. विराट कोहली ने साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था. बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली ने 6 मैच की 6 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 230 रन बनाए थे. विराट कोहली की औसत 76.66 और स्ट्राइक रेट 123.65 की रही थी. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 2 अर्धशतक निकले थे. विराट कोहली का बांग्लादेश के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 64 रन रहा था.

केएल राहुल: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं. बांग्लादेश के खिलाफ केएल राहुल अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2018 में खेला था. केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 मैच की 5 पारियों में 37.25 की औसत से 149 रन बनाए हैं. केएल राहुल की स्ट्राइक रेट 137.69 की रही है. इस दौरान केएल राहुल के बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं. केएल राहुल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 52 रन रहा था. इस सीरीज में केएल राहुल को मौका नहीं मिला है.

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

\