क्रिकेट

India vs Bangladesh T20 Head To Head Record: टी20 में बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 6 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ग्वालियर के नया माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर 14 साल बाद कोई इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा.

India vs Bangladesh T20 Head To Head Record: टी20 में बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े
IND vs BAN (Photo: @BCCI/@BCBtigers)

Indian National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team T20 Head To Head: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 6 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ग्वालियर के नया माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर 14 साल बाद कोई इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का 2-0 से सफाया करने के बाद अब भारतीय टीम की नजरें टी20 सीरीज पर है. टीम इंडिया के स्क्वाड में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है. वहीं सूर्यकुमार यादव नियमित कप्तान बनने के बाद पहली बार भारत में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. ऐसे में सूर्या जीत का परचम लहराना चाहेंगे. यह भी पढें: India vs Bangladesh 1st T20 2024 Live Streaming: पहले टी20 में भारत और बांग्लादेश के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम टी20 में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर देना चाहेंगी. दोनों टीमें आखिरी बार टी20 विश्व कप 2024 में भिड़ी थी. जहां भारत ने बांग्लादेश को 50 रनों से हराया था. कुल मिलाकर, भारत और बांग्लादेश ने अब तक एक दूसरे के खिलाफ 14 टी20 मैच खेले हैं. जिसमें भारत ने 13 मैच जीते हैं और एक में हार का सामना करना पड़ा है.

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े

भारत और बांग्लादेश टीम टी20 में अब तक 14 बार भीड़ चुकी है. जिसमें 13 मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. जबकि बांग्लादेश को सिर्फ एक जीत नसीब हुई है. दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैच की बात करें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. भारत ने पांचों मैचों में बांग्लादेश को रौंधा है. दोनों टीमें आखिरी एशिया कप 2024 में भिड़ी थी. जहां भारत ने बांग्लादेश को 50 रनों से हराया था. इस मैच में टीम इंडिया ने पहली बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे, जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी.

दोनों टीमों की स्क्वाड

भारतीय क्रिकेट टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव

बांग्लादेश क्रिकेट टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तंज़ीद हसन तमीम, परवेज़ हुसैन एमोन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह, लिट्टन दास, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद , शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2024 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).