India vs Bangladesh, Asia Cup 2025 Super Fours Match 4 Live Streaming In India: आज टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

टीम इंडिया ने जहां पाकिस्तान को हराया था, तो उससे पहले 20 सितंबर को रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया था. अब दोनों टीमों का लक्ष्य इस मैच को जीतकर फाइनल का टिकट कटाना होगा. वहीं, इस मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगने वाली है.

भारत बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, Asia Cup 2025 Super Fours Match 4 Live Streaming And Telecast Details: एशिया कप 2025 का सुपर 4 मुकाबला शुरू हो गया हैं. सुपर फोर का चौथा मुकाबला आज यानी 24 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया (Team India) इस बार खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है. टीम इंडिया जहां सुपर 4 की शुरुआत बड़ी जीत से की, वहीं बांग्लादेश की टीम भी खतरनाक साबित हो सकती है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, बांग्लादेश की अगुवाई लिटन दास (Liton Das) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Bangladesh, Asia Cup 2025 Super Fours Match Winner Prediction: बांग्लादेश को हराकर सुपर फोर में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया ने संयुक्त अरब अमीरात की जमीन पर सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में पहले मैच में मेजबान यूएई क्रिकेट टीम को 9 विकेट से करारी मात दी. उसके बाद टीम इंडिया ने ने ग्रुप-ए में अपना अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेला और यहां भी 7 विकेट से पाकिस्तान को शिकस्त दी. इसके बाद टीम इंडिया ने ओमान को भी 21 रनों से हराया था. इसके साथ टीम इंडिया ने सुपर 4 स्टेज में अजेय रहकर अपनी जगह बनाई.

सुपर 4 राउंड में टीम इंडिया ने जीत के साथ शुरुआत की है. टीम इंडिया ने पहले ही मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया को अब सुपर 4 राउंड में दो और मैच खेलने हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद टीम इंडिया फाइनल के एक कदम पास पहुंच गई है. जबकि, बांग्लादेश की टीम भी अपना पहला सुपर-4 मुकाबला जीतकर यहां आ रही हैं. ऐसे में यह दोनों टीमें फाइनल में पहुंचने की मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं.

टीम इंडिया ने जहां पाकिस्तान को हराया था, तो उससे पहले 20 सितंबर को रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया था. अब दोनों टीमों का लक्ष्य इस मैच को जीतकर फाइनल का टिकट कटाना होगा. वहीं, इस मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगने वाली है.

टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs BAN T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबके खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, बांग्लादेश की टीम को महज एक मैच में जीत मिली हैं. बांग्लादेश को एकमात्र जीत साल 2019 में मिली थी, जब भारत खराब गेंदबाजी के कारण मैच हार गया था. इसके अलावा, अब तक दोनों मुकाबलों के आंकड़े पूरी तरह से एकतरफा रहे हैं. अगर टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच हुए पिछले छह मैचों पर नज़र डालें, तो टीम इंडिया ने सभी मुकाबले अपने नाम किए है. टी20 एशिया कप में टीम इंडिया और बांग्लादेश की टीम केवल दो बार आमने-सामने हुई हैं. दोनों टीमें साल 2016 एशिया कप में भिड़ी थीं. टीम इंडिया ने ये दोनों मैच जीतकर अपना परचम लहराया था.

कब और कहां खेला जाएगा एशिया कप-2025 में भारत बनाम बांग्लादेश के बीच मैच?

एशिया कप 2025 के सुपर 4 का चौथा मुकाबला आज यानी 23 सितंबर भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (India vs Bangladesh, Super Fours Match) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस 7:30 बजे होगा.

टीवी पर किस चैनल पर देख सकते हैं भारत बनाम बांग्लादेश के बीच का मैच? (How And Where To Watch IND vs BAN Match Live Telecast)

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच ये मुकाबला सोनी नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है.

किस ऐप पर ले सकते हैं पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के मैच का लुत्फ? (How And Where To Watch IND vs BAN Match Live Streaming)

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का लुत्फ सोनी लिव ऐप और फैन कोड पर ले सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs BAN Likely Playing XI)

टीम इंडिया (IND Likely Playing XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

बांग्लादेश (BAN Likely Playing XI): सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली, महेदी हसन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Dubai International Cricket Stadium Pitch Report Dubai Pitch Report Dubai weather update IND vs BAN IND vs BAN Live Score Update IND vs BAN Live Toss Update IND vs BAN Pitch Report IND vs BAN Satta Bazar IND vs BAN Weather Update Ind बनाम BAN IND बनाम BAN पिच रिपोर्ट IND बनाम BAN मौसम अपडेट IND बनाम BAN लाइव टॉस अपडेट IND बनाम BAN लाइव स्कोर अपडेट IND बनाम BAN सट्टा बाजार India vs Bangladesh India vs Bangladesh Live Score Update India vs Bangladesh Live Streaming In Bangladesh India vs Bangladesh Live Streaming In India India vs Bangladesh Pitch Report Indian National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम दुबई पिच रिपोर्ट दुबई मौसम अपडेट भारत बनाम बांग्लादेश भारत बनाम बांग्लादेश पिच रिपोर्ट भारत बनाम बांग्लादेश बांग्लादेश में लाइव स्ट्रीमिंग भारत बनाम बांग्लादेश भारत बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट पूर्वावलोकन भारत बनाम बांग्लादेश लाइव भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

संबंधित खबरें

\