Ind vs Ban 2nd Test 2019: भारत ने बांग्लादेश को ईडन गार्डन में पारी और 46 रन से हराया

भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए अपने पहले दिन-रात के टेस्ट मैच में रविवार को बांग्लादेश को एक पारी और 46 रनों से हरा दिया. यह भारत की पारी के अंतर से लगातार चौथी जीत है. इसके साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

India vs Bangladesh 2nd Test Match 2019: भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए अपने पहले दिन-रात के टेस्ट मैच में रविवार को बांग्लादेश को एक पारी और 46 रनों से हरा दिया. यह भारत की पारी के अंतर से लगातार चौथी जीत है. इसके साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. उसने इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से हराया था. भारत ने शुक्रवार को टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को 106 रनों पर आउट किया और फिर कप्तान विराट कोहली के शानदार शतक की बदौलत अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 347 रनों पर घोषित कर दी थी. भारत के लिए पहली पारी में इशांत शर्मा ने पांच विकेट लिए.

इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरे दिन शनिवार को खेल खत्म होने तक 152 रनों पर बांग्लादेश के छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी थी. बाकी की औपचारिकता रविवार को पूरी हुई. बांग्लादेश टीम अपनी दूसरी पारी में 195 रन बना सकी. बांग्लादेश की ओर से मुश्फीकुर रहीम ने सबसे अधिक 74 रन बनाए. रहीम ने शनिवार को अपने स्कोर 59 रनों से आगे खेलते हुए कई आकर्षक शॉट लगाए लेकिन अंतत: वह उमेश का शिकार हुए. रहीम ने 96 गेंदों का सामना कर 13 चौके लगाए. अल अमीन हुसैन ने भी 21 रनों की आकर्षक पारी खेली. यह भी पढ़ें- Ind vs Ban 2nd Test 2019: भारत ने अपनी पहली पारी 347/9 पर की घोषित

इस पारी में भारत की ओर से उमेश यादव ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए. इशांत शर्मा को चार विकेट मिले. इस तरह इशांत ने इस मैच में कुल नौ और उमेश ने आठ विकेट अपने नाम किए. इस पारी में बांग्लादेश के नौ विकेट गिरे. महमुदुल्लाह शनिवार को 39 के निजी योग पर रिटायर्ड हर्ट हुए थे. वह रविवार को बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सके. लोकल ब्वाए मोहम्मद शमी ने इस मैच में दो विकेट लिए.

भारत ने पारी के अंतर से लगातार चौथी जीत हासिल की है. उसने इंदौर टेस्ट में भी बांग्लादेश को पारी व 130 रनों से हराया था. उससे पहले भारत ने दक्षण अफ्रीका को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में दो मैचों में पारी के अंतर से हराया था.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\