क्रिकेट

India vs Bangladesh, 2nd Test Day 4 Weather Update: चौथे दिन भी बारिश बनेगी विलेन या खेला जाएगा मैच, जानें कानपुर में कैसा रहेगा कल के मौसम का हाल

बता दें कि तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम ने 35 ओवरों में तीन विकेट खोकर 107 रन बना लिए है. बांग्लादेश की तरफ से मोमिनुल हक ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. मोमिनुल हक के अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शांति ने 31 रन बनाए. ज़ाकिर हसन और शादमान इस्लाम क्रमशः 0 और 24 रन बनाकर आउट हुए. मोमिनुल हक नाबाद 40 रन और मुश्फिकुर रहीम नाबाद 6 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं.

India vs Bangladesh, 2nd Test Day 4 Weather Update: चौथे दिन भी बारिश बनेगी विलेन या खेला जाएगा मैच, जानें कानपुर में कैसा रहेगा कल के मौसम का हाल
ग्रीन पार्क स्टेडियम (Photo Credits: BCCI/Twitter)

India National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कानपुर (Kanpur) के ग्रीन पार्क स्टेडियम (Green Park Stadium) में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया (Team India) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है. सुबह से हो रही भारी बारिश को देखते हुए यह लगभग तय था. बारिश आखिरकार रुक गई लेकिन मैदान पूरी तरह से पानी से भर गया था. इसलिए तीसरे दिन कोई एक्शन नहीं हुआ और प्रशंसकों को बेसब्री से उम्मीद होगी कि चौथे दिन मौसम के देवता कुछ दया दिखाएँगे. IND vs BAN 2nd Test 2024 Day 3 Play Called Off: गीली आउटफील्ड के कारण तीसरे दिन का खेल भी रद्द, सुपर संडे हुआ खराब; नहीं फेकी जा सकी एक भी गेंद

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए. जिसमें मुश्फिकुर रहीम (6), मोमिनुल हक(40) रन बनाकर नाबाद है. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच का पहला दिन बारिश की वजह से प्रभावित रहा. पहले तो टॉस भी देरी से हुआ और फिर रुक-रुक कर आगे बढ़ा. इतना ही नहीं खराब मौसम और तेज बारिश के चलते पहले दिन का खेल जल्द समाप्त कर दिया गया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम ने 35 ओवरों में तीन विकेट खोकर 107 रन बना लिए थे.

चौथे दिन कैसा रहेगा कानपुर का मौसम

ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का मजा मौसम ने किरकिरा कर दिया है. सोमवार को कानपुर टेस्ट मैच का चौथे दिन का खेल खेला जाना है. कल यानी 30 सितंबर को सुबह 23 प्रतिशत बारिश की उम्मीद रहेगी और दोपहर में ये संभावना घटकर 9 प्रतिशत हो जाएगी. दोपहर में बारिश कम हो सकती हैं. वहीं, तापमान 32 डिग्री से 25 डिग्री तक रह सकता है. हवा ह्यूमिडिटी 79% तक रह सकती है. हवा 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है.

मैच रद्द हुआ तो किसे होगा नुकसान

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का नतीजा आना मुश्किल है. अगर आखिरी के 2 दिन मैच होता भी है, तो मैच ड्रॉ पर खत्म हो सकता हैं. अगर कानपुर टेस्ट मैच रद्द होता है या ड्रॉ पर खत्म होता है, तो टीम इंडिया टेस्ट सीरीज को 1-0 से जीत लेगी.

तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल ख़त्म

बता दें कि तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम ने 35 ओवरों में तीन विकेट खोकर 107 रन बना लिए है. बांग्लादेश की तरफ से मोमिनुल हक ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. मोमिनुल हक के अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शांति ने 31 रन बनाए. ज़ाकिर हसन और शादमान इस्लाम क्रमशः 0 और 24 रन बनाकर आउट हुए. मोमिनुल हक नाबाद 40 रन और मुश्फिकुर रहीम नाबाद 6 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं. टीम इंडिया की तरफ से आकाश दीप ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. जबकि आकाश दीप के अलावा आर अश्विन को एक विकेट मिला.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2024 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).