IND vs BAN 1st Test Match 2019: भारत बनाम बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच में बनें ये प्रमुख रिकॉर्ड्स

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में मेहमान टीम बांग्लादेश को पारी और 130 रन से हराते हुए दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. बांग्लादेश की टीम पहली पारी में जहां मात्र 150 रन पर ऑल आउट हो गई.

भारत बनाम बांग्लादेश (Photo Credits: Getty Images)

India vs Bangladesh 1st Test Match 2019: भारत बनाम बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंदौर (Indore) के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Stadium) में मेहमान टीम बांग्लादेश को पारी और 130 रन से हराते हुए दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. बांग्लादेश की टीम पहली पारी में जहां मात्र 150 रन पर ऑल आउट हो गई. वहीं दूसरी पारी में भी बांग्लादेशी बल्लेबाज भारतीय तेज गेदबाजों का सामना करने में नाकामयाब रहे और 213 रनों पर ऑल आउट हो गए. इस मैच के दौरान कई रिकॉर्ड्स बनें जो इस प्रकार हैं-

1- टीम इंडिया ने आज मेहमान टीम बांग्लादेश को 10 टेस्ट मैच में 8वीं बार हराया.

2- इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने लगातार अपनी 7वीं जीत प्राप्त कर ली है. इससे पहले भारतीय टीम ने 2013 में लगातार 6 टेस्ट मैच जीते थे.

3- कोहली की कप्तानी में भारत की पारी के अंतर से 10वीं जीत और उन्होंने इस मामले में धोनी (9) का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा.

4- टेस्ट क्रिकेट मैच में भारत ने आज लगातार तीसरी बार पारी के अंतर से जीत दर्ज की. भारत ने 1992/93 में इंग्लैंड और जिम्बाब्वे, 1993/94 में श्रीलंका और 2019/20 में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश को हराया.

5- कप्तान विराट कोहली इस मैच के दौरान शून्य पर आउट हुए. बता दें कि कोहली अबतक टेस्ट क्रिकेट में 10 बार शून्य पर आउट हो चूके हैं. यह भी पढ़ें- IND vs BAN 1st Test Match 2019: भारत ने बांग्लादेश को पारी और 130 रन से दी शिकस्त

6- अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में बांग्लादेशी कप्तान मोमीनुल हक का विकेट लेते हुए भारत में 250 टेस्ट विकेट लेने का कारनामा रचा. इसके साथ ही वह अब देश के लिए घरेलू मैदान पर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. अश्विन से आगे फिलहाल अनिल कुंबले (350) और हरभजन सिंह (265) हैं.

7- मयंक अग्रवाल ने अपना दूसरा दोहरा शतक लगाया और 243 रनों की उनकी पारी बांग्लादेश के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. बता दें कि भारत के लिए बांग्लादेश के खिलाफ सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने साल 2004 में ढाका में नाबाद 248 रन बनाए थे.

बता दें कि भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को पहले टेस्ट मैच में शानदार दोहरी शतकीय पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब दिया गया है. अग्रवाल ने पहले टेस्ट मैच में 330 गेदों का सामना करते हुए 28 चौके और आठ छक्के की मदद से 243 रनों की पारी खेली थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India Stats In T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में कैसा रहा है भारत का रिकॉर्ड? जानिए कब जीता खिताब और कब मिली हार

India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Match Record And Milestone: न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा टाइटल अपने नाम करना चाहेगी टीम इंडिया, आज के मुकाबले में ये बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Live Streaming In India: आज टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच होगी वर्ल्ड चैंपियन बनने की जंग, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव फाइनल मुकाबले का लुफ्त

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Preview: दूसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाज करेंगे वापसी या ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज दर्ज करेंगे बड़ी जीत? जानिए पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

\