क्रिकेट

India vs Bangladesh 1st T20I Key Players To Watch: टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, पहली मैच में इन धुरंधर खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजरें

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच अबतक कुल 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 13 मुकाबलों में जीत हासिल करने में कामयाब हुई तो वहीं बांग्लादेश की टीम महज एक मैच ही जीत सकी. साल 2019-20 में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी जो दिल्ली में खेले गए पहले मुकाबले को बांग्लादेश की टीम 7 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही थी.

India vs Bangladesh 1st T20I Key Players To Watch: टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, पहली मैच में इन धुरंधर खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजरें
भारत बनाम बांग्लादेश (Photo Credits: Twitter)

India National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 International Series) खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 6 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ग्वालियर (Gwalior) के न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम (New Madhavrao Scindia Cricket Stadium) में शाम सात बजे से खेला जाएगा. 28 सितंबर को बीसीसीआई (BCCI) ने बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. टीम इंडिया (Team India) की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. वहीं, बांग्लादेश (Bangladesh) की अगुवाई नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) करते नजर आएंगे. Suryakumar Yadav Stats Againts Bangladesh In T20I: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, यहां देखें विस्फोटक बल्लेबाज के आंकड़ें

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या पूरी तरह से तैयार हैं. युवा खिलाड़ियों से भरी इस टीम में अनुभवी हार्दिक पांड्या से काफी उम्मीदें होंगी. हार्दिक पांड्या गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी अकेले अपने दम पर मैच को पलटने का हुनर रखता है. टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई हैं. इस सीरीज में मयंक यादव को भी टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका दिया गया है. दूसरी तरफ बांग्लादेशी टीम का एलान अब तक नहीं हुआ हैं. यह सिर्फ दूसरा मौका है, जब इन दोनों देशों के बीच टी-20 सीरीज खेली जाएगी. भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालते हुए नजर आएंगे. संजू सैमसन को इस सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच अबतक कुल 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 13 मुकाबलों में जीत हासिल करने में कामयाब हुई तो वहीं बांग्लादेश की टीम महज एक मैच ही जीत सकी. साल 2019-20 में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी जो दिल्ली में खेले गए पहले मुकाबले को बांग्लादेश की टीम 7 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही थी. हेड टू हेड रिकॉर्ड नजर डालें तो साफतौर पर टीम इंडिया का पलड़ा भारी दिखाई पड़ता है. पिछले 5 टी20 में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज की हुई है.

इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

सूर्यकुमार यादव: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव जुलाई के बाद अब जाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं. आगामी टी20 सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ सूर्यकुमार यादव पर सबकी निगाहें टिकी होंगी. अपने धमाकेदार बल्लेबाजी से सूर्यकुमार यादव मैच का रूख पलट सकते हैं.

संजू सैमसन: टीम इंडिया के विकेटकीपर और अनुभवी बल्लेबाज संजू सैमसन लंबे समय से टीम में प्रमुख भूमिका की तलाश कर रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में ऋषभ पंत को आराम दिया गया है, ऐसे में संजू सैमसन ही विकेटकीपर की भूमिका निभाते नजर आएंगे. संजू सैमसन बांग्लादेश के खिलाफ कोहराम मचा सकते हैं.

मयंक यादव: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में जिस गेंदबाज पर पूरे देश की निगाहें टिकी होंगी वो मयंक यादव हैं. आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलते हुए मयंक यादव ने सबसे तेज गेंद 156.7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से फेंकी थी. अब बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में मयंक यादव अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

हार्दिक पांड्या: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया के सबसे अनुभवी आलराउंडर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी नजर आएंगे. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीतने वाले हार्दिक पांड्या भी जुलाई के बाद पहली बार एक्शन में नजर आएंगे. हार्दिक पांड्या पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में अहम जिम्मेदारी रहेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी/वाशिंगटन सुंदर, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मयंक यादव.

बांग्लादेश: तंजीद हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन सैंटो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम/तस्किन अहमद.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2024 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).