India vs Australia: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia 2018) T20 श्रृंखला के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के एमसीजी मैदान भारत पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.
India vs Australia: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia 2018) T20 श्रृंखला के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के एमसीजी मैदान भारत पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से पहले T20 वाली टीम पर विश्वास जताया है. हम आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले T20 मैच में भारत को 4 रनों से हराकर इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.
ब्रिसबेन में हुए पहले मैच की तरह मेलबर्न में भी बारिश 'विलेन' बन सकती है. सुबह से ही रूक-रूककर बारिश के चलते टॉस में भी देरी हुई. पहला मुकाबला डकवर्थ लुईस के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने चार रनों से जीता था.
दोनों टीम इस प्रकार है:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद.
ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, जैसन बेहरेनडोर्फ, नाथन कूल्टर नाइल, बेन मैकडरमोट, मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाय, एडम जंपा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2018 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

