India vs Australia: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचते हुए बनाए ये प्रमुख रिकॉर्ड्स, पढ़ें एक नजर में
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने मेजबान टीम को 7 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए तीन मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है.
India vs Australia: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने मेजबान टीम को 7 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए तीन मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है. इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 87 रन बनाते हुए भारतीय टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. भारत के लिए इस मैच में रोहित शर्मा ने (9), शिखर धवन ने (23), कप्तान विराट कोहली ने (46), और केदार जाधव ने नाबाद 61 रनों का योगदान दिया.
मेजबान टीम के तरफ से झाए रिचर्डसन, पीटर सिडल और मार्कस स्टोइनिस ने क्रमशः 1-1 विकेट दर्ज किए. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था.
यह भी पढ़ें- Watch Video: श्रीसंत के नजर में भारतीय कप्तान विराट कोहली नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर है बेहतर बल्लेबाज
मेजबान टीम ने भारत के सामने 231 रनों का लक्ष्य रखा था. ऑस्ट्रलिया के लिए सर्वाधिक रनों का योगदान पीटर हैंड्सकॉम्ब (Peter Handscomb) ने दिया. हैंड्सकॉम्ब ने 63 गेदों का सामना करते हुए शानदार 58 रनों की पारी खेली. इस दौरान हैंड्सकॉम्ब ने शानदार दो चौके भी लगाए. हैंड्सकॉम्ब के अलावा मेजबान टीम के तरफ शॉन मार्श (39), उस्मान ख्वाजा (34), ग्लैन मैक्सवेल (26) और झाए रिचर्डसन (16) रन बनाए.
भारतीय टीम के लिए इस मैच में युजवेंद्र चहल ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए छ विकेट झटके. चहल ने अपने 10 ओवर की गेंदबाजी के दौरान 42 रन खर्च कर 6 विकेट झटके. चहल के अलावा भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट और मोहम्मद शमी ने 2 विकेट अपने नाम किए.
यह भी पढ़ें- भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शाहरुख, सलमान, अमिताभ को पछाड़ा, बनें विज्ञापन जगत के नए किंग
इस दौरान इस मैच में कई रिकार्ड्स भी बनें जो अग्रलिखित है-
1- भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती है. ये ऑस्ट्रेलिया में भारत की सिर्फ दूसरी द्विपक्षीय वनडे सीरीज थी. पिछली बार भारतीय टीम को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था. भारत ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ त्रिकोणीय सीरीज ही जीती थी.
2- युजवेंद्र चहल ने 42 रन देकर 6 विकेट चटकाए. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में किसी भी भारतीय गेंदबाज का ये संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले अजित अगरकर ने 2004 में 42 रन देकर 6 विकेट लिए थे.
3- युजवेंद्र चहल (6/42) का भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में संयुक्त रूप से छठा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन.
4- झाई रिचर्डसन ने इस सीरीज में 3 मैचों में 3 बार विराट कोहली को आउट किया. इससे पहले 2012 में पाकिस्तान के जुनैद खान ने विराट कोहली को लगातार 3 बार आउट किया था.
यह भी पढ़ें- हार्दिक पंड्या विवाद पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- टीम के पास विकल्प के तौर पर रविंद्र जडेजा हैं
5- महेंद्र सिंह धोनी ने सीरीज में 3 लगातार अर्धशतक लगाए और 8 साल के बाद प्लेयर ऑफ द् सीरीज का खिताब जीता.
6- वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द् सीरीज जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी पांचवे स्थान पर आ गए हैं. उन्होंने 7 बार मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता है. पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 15 मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीते हैं. खास बात ये है कि बाकी के 4 खिलाड़ियों ने 7-7 बार ये अवॉर्ड जीता है.
बता दें कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर खेले गए मैच में दमदार गेंदबाजी के लिए युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. वहीं पूरे सीरीज के दौरान अपने बल्ले से आलोचकों को करारा जवाब देनें वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया. महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीरीज में पहले वनडे में 51 रन दूसरे वनडे में नाबाद 55 रन और तीसरे वनडे में नाबाद 87 रन की पारी खेली. वहीं युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल ने तीसरे वनडे मैच में 6 विकेट लिए जिससे मेजबान टीम की बल्लेबाजी कभी भी पारी में उबर नहीं पाई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2019 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

