India vs Australia:ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का तीखा बयान भारतीय टीम बस कागजों पर मजबूत है, इंग्लैंड दौरे पर खुल चूकी है पोल

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले दोनों टीमों के बिच इस सीरीज को लेकर गर्मजोशी बढ़ती जा रही है.

टीम इंडिया (Photo Credit: IANS)

India vs Australia Test Series: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले दोनों टीमों के बिच इस सीरीज को लेकर गर्मजोशी बढ़ती जा रही है. जी हां टेस्ट सीरीज शुरू होने में अभी पांच दिनों का समय है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज इयान चैपल (Ian Chappell) ने आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर पहले ही भविष्यवाणी कर दी है. इस दिग्गज बल्लेबाज का मानना है भारतीय टीम भले ही कागजों पर मजबूत दिख रही है लेकिन उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ेगा.

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज बल्लेबाज इयान चैपल के अनुसार भारत ने जिस तरह से इंग्लैंड में खेला, वह निराशाजनक था, और मुझे लगता है कि उन्हें वह सीरीज जीतनी चाहिए थी. प्रतिभा के दम पर वे इस ऑस्ट्रेलियाई टीम को हरा सकते हैं लेकिन कुछ तो कमी है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण अच्छा है.'

यह भी पढ़ें- Happy Birthday Virat Kohli: कप्तान कोहली से जुड़ी वो बातें जो बहुत कम लोगों को हैं पता

उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई हालात में उसके गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं लेकिन भारतीय गेंदबाजों के बारे में यह नहीं कहा जा सकता है. यही वजह है कि मैं ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज के लिए तरजीह दूंगा. साथ ही इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की तारीफ करते हुए कहा यह बल्लेबाज सीरीज में काफी रन बना सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\